West Bengal

सोने की तस्करी के मास्टरमाइंड बालाजी आबाश पाटिल को डीआरआई ने किया गिरफ्तार

सोने की तस्करी के मास्टरमाइंड बालाजी आबाश पाटिल को डीआरआई ने किया गिरफ्तार

डीआरआई ने सोने की तस्करी के मास्टरमाइंड बालाजी आबाश पाटिल को सोमवार को गिरफ्तार किया । 29 दिसंबर को डीआरआई ने सिलीगुड़ी के हिलकार्ट रोड स्थित बालाजी की दुकान पर छापा मारा और उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया| उसे सौंपने से पहले उसके पास से 6 किलो सोना और 1 किलो 900 ग्राम सोना बरामद किया गया| डीआरआई  के अनुसार तस्करी का मुख्य दोषी  बालाजी एक भगोड़ा है। डीआरआई ने उसे  सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया। और उसे सोमवार को गिरफ्तार किया गया| आज मंगलवार को उसे सिलीगुड़ी कोर्ट ले जाया गया |
Read More
भाजपा विधायक अशोक डिंडा ने राज्य के स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जताई नाराजगी

भाजपा विधायक अशोक डिंडा ने राज्य के स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जताई नाराजगी

सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव प्रचार के लिए आये रणजी खिलाड़ी और भाजपा विधायक अशोक डिंडा ने राज्य में खेल को रसातल में जाने और स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर पर अपनी नाराज़गी व्यक्त की।आसन्न सिलीगुड़ी नगर‌ निगम चुनाव में वार्ड 24 के भाजपा प्रत्याशी शंकर घोष के समर्थन में निकाली गई रैली श्री डिंडा शामिल हुए। रैली के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने बताया कि सिलीगुड़ी अन्य चार जिलों से बिल्कुल अलग है। यहां के लोग बड़े शांति प्रिय हैं। यहां वोट के नाम पर कोई हिंसा नहीं होती है। खेल के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राज्य…
Read More
शूरू हुआ पाड़ाय शिक्षालय

शूरू हुआ पाड़ाय शिक्षालय

सोमवार से पाड़ाय शिक्षालय की शुरुआत हुई। तदनुसार सिलीगुड़ी के कंचनजंघा स्टेडियम में पाड़ाय शिक्षालय बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। सिलीगुड़ी गर्ल्स हाई स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्राओं सहित सिलीगुड़ी ब्वॉयज हाई स्कूल के छात्रों को लेकर इसकी शुरुआत की गई। हालांकि अभिभावकों ने इस व्यवस्था के प्रति नाराजगी जताई। उनका गुस्सा है बच्चों को धूप में क्यों पढ़ाया जा रहा है, उन्हें भी कक्षा में ही पढ़ाया जाय।
Read More
नशीला इंजेक्शन के साथ तीन नशेड़ियों को किया गया गिरफ्तार

नशीला इंजेक्शन के साथ तीन नशेड़ियों को किया गया गिरफ्तार

 भक्तिनगर थाने की पुलिस ने  गुप्त सूचना से मिली जानकारी के आधार पर  अभियान चलाकर टीवी अस्पताल से तीन नशेड़ियों को गिरफ्तार किया है| उनकी पहचान कन्हाई दास, माणिक दास और समर शर्मा के रूप में हुई हैं। पुलिस ने उनके पास से नशीला इंजेक्शन जब्त किया हैं। तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत सोमवार को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया|
Read More
तृणमूल प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद कर्मी-समर्थकों में अंतर्कलह जोरों पर

तृणमूल प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद कर्मी-समर्थकों में अंतर्कलह जोरों पर

तृणमूल द्वारा नगरपालिका के लिए प्रत्याशियों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई। लेकिन सूची जारी होने के बाद से ही कुछ जगहों पर तृणमूल के कर्मी-समर्थकों द्वारा पार्टी के प्रत्याशियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करते देखा गया। इससे पार्टी के भीतर की गुटबाजी खुल कर सामने आ गई है। यही हाल पुराने मालदा का भी है। प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद यहां भी तृणमूल कर्मी व समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शुक्रवार शाम को मंगलबाड़ी इलाके के 34 नम्बर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तृणमूल कर्मियों ने टायर जलाकर अपने ही प्रत्याशी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया।…
Read More