West Bengal

खगेश्वर राय दीदी के दूत कार्यक्रम में ठाकुरनगर पहुंचे

खगेश्वर राय दीदी के दूत कार्यक्रम में ठाकुरनगर पहुंचे

राजगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक खगेश्वर राय दीदी के दूत कार्यक्रम में सिलीगुड़ी के ठाकुरनगर क्षेत्र में आये। वह सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे क्षेत्र में पहुंचे और फिर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जाकर स्थानीय लोगों से बात की और उनकी शिकायतें और समस्याएं सुनीं। इस दिन कई लोगों ने विधायक को सामने लाकर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला। वहीं, विधायक ने कुछ समय बच्चों के साथ बिताया और क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।
Read More
मकर संक्रांति के अगले दिन और घना हुआ कोहरा

मकर संक्रांति के अगले दिन और घना हुआ कोहरा

मकर संक्रांति बीत जाने के बाद भी जलपाईगुड़ी व आसपास के इलाकों में तापमान नहीं बढ़ रहा। सोमवार को भी जलपाईगुड़ी के विस्तीर्ण इलाके सुबह से ही कोहरे में डूबे हुए हैं। सूरज का तो दर्शन ही नहीं है। सुबह से घने कोहरे का असर भी देखने को मिल रहे है। कोहरे के असर से यातायात बेहद धीमी गति से चल रहा है। कोहरे के कारण सड़क पर दृश्यता कम होने के कारण वाहन लाईट जलाकर धीमी गति से चल रहे हैं।
Read More
तीस्ता बैराज कार्यालय परिसर से 2 अजगर बरामद

तीस्ता बैराज कार्यालय परिसर से 2 अजगर बरामद

फूलबाड़ी महानंदा बैराज से सटे तीस्ता बैराज कार्यालय परिसर से बैकुंठपुर वन विभाग के डाबग्राम वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा दो अजगरों को बचाया गया। शुक्रवार की सुबह तीस्ता बैराज के कर्मचारियों ने परित्यक्त पाइप के अंदर एक अजगर को देखा और फिर वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग के कर्मचारियों ने आकर एक ही जगह से लगातार दो विशाल अजगरों को रेस्क्यू किया। वनपाल आरती डे ने बताया कि सिलीगुड़ी में पहली बार दो अजगरों को एक साथ रेस्क्यू किया गया है।
Read More
सिर पर बंदुक रखकर मछली व्यवसायी के घर डकैती

सिर पर बंदुक रखकर मछली व्यवसायी के घर डकैती

मालदा  जिले के चांचल के अश्विनपुर क्षेत्र में देर रात मछली व्यवसायी के घर में तमंचे के बल पर डकैती के मामले में सनसनी फैला दी है। आरोप है कि बदमाश अलमारी व लॉकर से करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात लूट कर भाग गये। घटना की सूचना मिलते ही चांचल थाने का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पूरे घटनाक्रम को लेकर मछुआरे मोनोवारुल अली ने चंचल थाने में लूट की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित मछुआरे ने बताया कि छत का दरवाजा तोड़ बदमाश अंदर दाखिल हुए। सिर पर बंदुक रखकर घर का…
Read More
स्वदेश दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन 15 मार्च से करायेगी दक्षिण भारत की यात्रा

स्वदेश दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन 15 मार्च से करायेगी दक्षिण भारत की यात्रा

दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए आईआरसीटीसी एक विशेष ट्रेन शुरू करने जा रहा है। ट्रेन का नाम स्वदेश दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन है। यह बात आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में गुरुवार को दोपहर करीब 12:30 बजे पत्रकार सम्मेलन में कही। यह ट्रेन 15 मार्च को कटिहार स्टेशन से शुरू होगी। वहां से ट्रेन मुंगेर-भागलपुर-दुमका-कोलकाता के यात्रियों को लेकर दक्षिण भारत के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन तिरुपति, रामेश्वरम, कन्याकुमारी, मदुरई, मलिकार्जुन आदि के लिए चलेगी। इस ट्रिप के लिए तीन पैकेज हैं। ट्रेन स्लीपर क्लास टिकट पैकेज लेने पर 20,900 रुपये प्रति व्यक्ति,…
Read More