West Bengal

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सिलीगुड़ी शाखा ने विधायक शंकर घोष का किया अभिनंदन

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सिलीगुड़ी शाखा ने विधायक शंकर घोष का किया अभिनंदन

फुलेश्वरी विधायक कार्यालय में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की सिलीगुड़ी शाखा की ओर से विधायक शंकर घोष का अभिनंदन किया गया। उल्लेखनीय है कि बीते 27 जनवरी को सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष ने इंडियन रेड क्रॉस सिलीगुड़ी शाखा को अनुमानित 5 लाख रुपये की लागत से एक शव-वाहन सौंपा था। संगठन के पास शव- वाहन न होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके लिए सिलीगुड़ी शहर के विधायक शंकर घोष को आवेदन दिया गया था। उस आवेदन के आधार पर शंकर घोष ने वाहन प्रदान किया।रेडक्रॉस की सिलीगुड़ी शाखा के सचिव टुटुल नंदी ने…
Read More
पहाड़ों और मैदानी इलाकों में रात भर रुक-रुक कर बारिश, तीस्ता और जलढाका नदियों के लिए येलो अलर्ट जारी

पहाड़ों और मैदानी इलाकों में रात भर रुक-रुक कर बारिश, तीस्ता और जलढाका नदियों के लिए येलो अलर्ट जारी

जलपाईगुड़ी सिंचाई विभाग ने दोमोहनी से बांग्लादेश सीमा तक एनएच 31 जलढाका नदी के किनारे येलो अलर्ट जारी किया है। जिले में रात से सोमवार सुबह तक हुई बारिश से जिले भर में जलभराव हो गया है। बारिश में जलपाईगुड़ी सिलीगुड़ी के रास्ते में आनंद चंद्र कॉलेज क्षेत्र में सड़क पर पेड़ों की बड़ी शाखाएं टूटकर गिरी है, बिजली के तार भी उखड़ गए, जिससे यातायात बाधित हो गया। लंबे समय तक लोगों का आना-जाना बंद रहता है।
Read More
कूचबिहार में तृणमूल प्रत्याशी के अपहरण का प्रयास

कूचबिहार में तृणमूल प्रत्याशी के अपहरण का प्रयास

रात के अंधेरे में हाथ-पैर बांधकर तृणमूल प्रत्याशी के अपहरण का प्रयास किया गया। घटना से इलाके में काफी सनसनी फैल गई। घटना शीतलकुची नगर के लालबाजार इलाके की है। ज्ञात हुआ है कि वह उस बूथ के तृणमूल अध्यक्ष भी हैं।आरोप बीती देर रात नगर लाल बाजार के बूथ संख्या 278 के प्रत्याशी खबीर हुसैन मिया के सीने पर चढ़कर पहले मुंह को बांधा फिर हाथ-पैर बांधकर ले जाने का प्रयास किया।जब घर वालों को पता चला तो वे तृणमूल प्रत्याशी को छोड़कर भाग गए। घटना में घायल होने पर उसे पहले शीतलखुची प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया…
Read More
तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर स्कूटनी के दौरान भाजपाइयों को रोकने का आरोप

तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर स्कूटनी के दौरान भाजपाइयों को रोकने का आरोप

नामांकन पत्र जमा करने का चरण समाप्त हो गया है। तृणमूल पर इस बार स्कूटनी में विपक्ष पर अड़ंगा लगाने का आरोप है। तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता आज सुबह से ही दिनहाटा 2 प्रखंड स्थित साहेबगंज बीडीओ कार्यालय में भाजपा उम्मीदवारों को घुसने से रोक रहे है। आरोप है कि उदयन गुहा की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा उम्मीदवारों को रोक रही है। घटना को लेकर पूरे इलाके में तनाव है। विपक्ष भी पुलिस की भूमिका पर सवाल उठा रहा है।आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जब गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रामाणिक मौके पर गए तो पुलिस…
Read More
कूचबिहार के भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की गोलीबारी में भारतीय युवक की मौत

कूचबिहार के भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की गोलीबारी में भारतीय युवक की मौत

सीमा पार से अवैध कारोबार के दौरान बीएसएफ की फायरिंग में एक युवक की मौत हो गयी। यह घटना मेखलीगंज में भारत-बांग्लादेश सीमा के फुलकाडाबरी इलाके में हुई। मृत युवक का नाम गौतम बर्मन (28) है। मृत युवक के परिजनों का आरोप है कि युवक बाहरी राज्य में काम कर रहा था। कुछ दिन पहले वह घर लौटा था। घर लौटकर गुरुवार की रात वह मौसी के घर गया। वहां घूमते हुए उन्हें बीएसएफ ने गोली मार दी।
Read More