West Bengal

अलीपुरद्वार जिले के भाटपाड़ा चाय बागान में दोबारा मतदान शुरू

अलीपुरद्वार जिले के भाटपाड़ा चाय बागान में दोबारा मतदान शुरू

अलीपुरद्वार जिले के कालचीनी भाटपाड़ा चाय बागान में बूथ संख्या 11/142 पर दोबारा चुनाव शुरू हो गया है। बूथ संख्या 142 पर सोमवार सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई। इस बूथ पर मतदाताओं की संख्या 1058 है। इस संबंध में गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के दिन इस बूथ पर मतपेटियों को जला दिया गया था।
Read More
पूरे राज्य में हिंसा के बीच पहाड़ पर चल रहा शांतिपूर्ण मतदान

पूरे राज्य में हिंसा के बीच पहाड़ पर चल रहा शांतिपूर्ण मतदान

पंचायत चुनाव शुरू होते ही पूरे राज्य से हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। वहां पहाड़ों में बिल्कुल उलट तस्वीर है। पहाड़ों पर सुबह से ही हल्की और मध्यम बारिश शुरू हो गई। लेकिन बारिश शुरू होने के बावजूद पहाड़वासी उत्सव के मूड में मतदान करते नजर आ रहे हैं। इसका कारण है कि 22 साल बाद पहाड़ में पंचायत चुनाव हो रहे हैं। वो भी दो-स्तरीय नहीं, तीन-स्तरीय। पहाड़ का राजनीतिक समीकरण भी राज्य के समीकरण से काफी अलग है। वहां लड़ाई मुख्य रूप से भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा और तृणमूल कांग्रेस गठबंधन की मुख्य विपक्षी भाजपा सहित आठ…
Read More
कूचबिहार में बीजेपी के पोलिंग एजेंट  की गोली मारकर हत्या

कूचबिहार में बीजेपी के पोलिंग एजेंट  की गोली मारकर हत्या

 कूचबिहार के एक नंबर ब्लॉक के फोलिमारी ग्राम पंचायत इलाका चुनाव के कुछ ही घंटों में रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। सत्ताधारी  तृणमूल कांग्रेस पर बीजेपी के पोलिंग एजेंट माधव बिस्वास की गोली मारकर हत्या करने का आरोप सामने आया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृत पोलिंग एजेंट माधव विश्वास जब बूथ में प्रवेश करने वाले थे तो उन्हें तृणमूल कांग्रेस ने रोक दिया। तनाव बढ़ने पर उसे गोली मार दी गई। इस घटना में एक बीजेपी प्रत्याशी भी घायल हो गये। भाजपा प्रत्याशी माया बर्मन सरकार ने कहा कि समस्या मुख्य रूप से फोलीमारी बूथ संख्या 38 के पोलिंग एजेंट को लेकर है।…
Read More
डीसीआरसी सेंटर से बूथों के लिए चल पड़े मतदान कर्मी

डीसीआरसी सेंटर से बूथों के लिए चल पड़े मतदान कर्मी

जलपाईगुड़ी के पॉलिटेक्निक कॉलेज में डीसीआरसी का आयोजन किया गया है। शुक्रवार सुबह से ही पंचायत चुनाव कर्मी सदर ब्लॉक के विभिन्न बूथों पर पहुंचने लगे हैं। 11 जुलाई को इस पॉलिटेक्निक कॉलेज में दोबारा काउंटिंग शुरू होगी। रात से ही सदर प्रखंड के बीडीओ और पंचायत निर्वाचन पदाधिकारी की मौजूदगी में डीसीआरसी में पूरी मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी भी चल रही है। डीसीएससी पहुंचने पर डीएसपी समीर पाल ने कहा कि बूथ-दर-बूथ केंद्रीय बल पहुंचेंगे। डीसीआरसी से मतदान कर्मी पुलिस के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचेंगे। अभी तक मतदान…
Read More
अलीपुरद्वार जिले के 6 डीसीआरसी में पहुंचे मतदान कर्मी

अलीपुरद्वार जिले के 6 डीसीआरसी में पहुंचे मतदान कर्मी

अलीपुरद्वार जिले के छह डीसीआरसी में शुक्रवार सुबह से मतदान कर्मी पहुंचने लगे। अलीपुरद्वार जिले के ब्लॉक दो में योशोदंगा हाई स्कूल, कालचीनी ब्लॉक में यूनियन एकेडमी हाई स्कूल, अलीपुरद्वार जिले के ब्लॉक एक में सोनापुर बीके हाई स्कूल को डीसीआरसी बनाया गया है। आज सुबह से ही डीसीआरसी में मतदान कर्मियों का आना शुरू हो गया है।
Read More