West Bengal

40 लाख रुपये मूल्य की बर्मटिक लकड़ी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार

40 लाख रुपये मूल्य की बर्मटिक लकड़ी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार

गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बैकुंठपुर संभाग के बेलाकबा रेंज के वन विभाग के कर्मियों ने सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर मोहित नगर के पास दासदर्गा इलाके में छापेमारी कर 40 लाख रुपये मूल्य की बर्मटिक लकड़ी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नाम नीरज है। उत्तर प्रदेश का रहने वाला। ये लकड़हारे असम से नोएडा जा रहे थे।
Read More
स्थानीय लोगों के विरोध पर आपा खोये रवींद्र नाथ घोष

स्थानीय लोगों के विरोध पर आपा खोये रवींद्र नाथ घोष

कूचबिहार नगरपालिका अध्यक्ष रवींद्रनाथ घोष को अपने वार्ड के निवासियों द्वारा जर्जर नालियों और पेयजल की सफाई की मांग को लेकर विरोध का सामना करना पड़ा। आज उनके घर से कूचबिहार नगर पालिका जाते समय स्थानीय निवासियों ने उनकी कार को रोक दिया और विरोध प्रदर्शन किया। घटना से पूरे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। स्थानीय निवासियों की शिकायत है कि रमजान का महीना कल से शुरू हो रहा है, इससे पूर्व उन्होंने जर्जर नालों की सफाई कराने की मांग की। इस पर रवींद्रनाथ घोष आपा खो बैठे। स्थानीय लोगों को उन्होंने उग्रवादी तक कह दिया।
Read More
पार्टी कार्यालय पर कब्जा को लेकर तृणमूल -भाजपा में विवाद से फैला तनाव

पार्टी कार्यालय पर कब्जा को लेकर तृणमूल -भाजपा में विवाद से फैला तनाव

सिलीगुड़ी में पार्टी कार्यालय पर कब्जा करने को लेकर गुरुवार सुबह भाजपा और तृणमूल कांग्रेस आपस में भिड़ गए। भाजपा नेता विकास सरकार पर सिलीगुड़ी नगरनिगम के अध्यक्ष व वरिष्ठ तृणमूल नेता प्रतुल चक्रवर्ती को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया। यह विवाद कांग्रेस के पार्टी कार्यालय पर कब्जा करने को लेकर छिड़ा। तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि वार्ड कमेटी के कार्यों को सुगम बनाने के लिए कांग्रेस से चार साल के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर करके कांग्रेस का एक कार्यालय उनसे लिया गया है। उस समझौते के अनुसार स्थानीय पार्षद के साथ-साथ सिलीगुड़ी नगरनिगम के अध्यक्ष व अन्य…
Read More
मानसून की वापसी के साथ ही डुआर्स के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश शुरू

मानसून की वापसी के साथ ही डुआर्स के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश शुरू

हालांकि सुबह तेज धूप खिली थी, लेकिन दोपहर में फिर से गरज के साथ डुआर्स के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश शुरू हो गई। नतीजतन, दिन के तापमान में काफी गिरावट आई। मौसम विभाग ने कहा कि मौसम में सुधार के कोई आसार नहीं हैं। शुक्रवार से पहले डुआर्स में मौसम में कोई सूधार नहीं हो सकता। जिसके कारण डुआर्स के निवासी फिर से सर्दी के मूड में आ गए हैं। बुधवार दोपहर से कालचीनी, हासीमारा, हैमिल्टनगंज, दलसिंगपाड़ा, जयगांव सहित डुआर्स के विभिन्न इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। इससे लोग घरों में बंद हो गये हैं। दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार,…
Read More
टॉक टू मेयर में की गयी शिकायत पर हुई कार्रवायी

टॉक टू मेयर में की गयी शिकायत पर हुई कार्रवायी

टॉक टू मेयर में की गयी शिकायत के आधार पर सिलीगुड़ी नगरनिगम ने वार्ड नंबर 10 में एक अवैध निर्माण को तोड़ गिराया। उल्लेखनीय है कि नगर निगम ने सिलीगुड़ी में अवैध निर्माण के खिलाफ एक बार फिर अभियान छेड़ा है। इसके तहत वार्ड नंबर 10 में एक अवैध निर्माण को सोमवार को जेसीबी से पूरी तरह से तोड़ दिया। मकान मालिक का आरोप है कि बिना किसी पूर्व निर्देश के निर्माण को गिरा दिया गया। हालांकि, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ने कहा कि उन्हें सिलीगुड़ी नगर निगम द्वारा अग्रिम सूचना दी गई थी। अंतत: निर्माण को नगर निगम…
Read More