हार्डवेयर स्टोर में अग्निकांड, लाखों का नुकसान

हार्डवेयर स्टोर में अग्निकांड, लाखों का नुकसान

सिलीगुड़ी के डॉन बॉस्को मोड़ इलाके में शुक्रवार सुबह एक हार्डवेयर स्टोर में आग लग गई। ज्ञात हुआ है कि उस दिन स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा तो दुकान के मालिक ने दमकल को सूचना दी। दमकलकर्मी दो गाड़ियों से मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अगलगी में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
Read More
सड़क किनारे खड़े डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दो अन्य घायल

सड़क किनारे खड़े डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दो अन्य घायल

सड़क किनारे खड़े डंपर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना माथाभांगा के मदरसा चौपाठी इलाके में हुई। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी मिली है कि माथाभंगा- सिलीगुड़ी राज्य सड़क 16 पर खड़े एक डंपर के पीछे से मोटरसाइकिल में सवार तीन लोगों की बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार समेत दो अन्य मौके पर ही गिर गए और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई सभी माथाभांगा शहर के वार्ड नंबर 9 के रहने वाले…
Read More
तीन दिवसीय दौरे सिलीगुड़ी पहुंचे राज्यपाल

तीन दिवसीय दौरे सिलीगुड़ी पहुंचे राज्यपाल

राज्यपाल सीवी आनंद बोस गुरुवार सुबह सिलीगुड़ी पहुंचे। ज्ञात हो कि वे गुरुवार को तीन दिवसीय दौरे पर सिलीगुड़ी पहुंचे आये हैं। वह कल शाम कोलकाता से रवाना हुए सुबह एनजेपी स्टेशन पहुंचे। बाद में वे सड़क मार्ग से सिलीगुड़ी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे। राज्यपाल इस तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन फूलबाड़ी में इमीग्रेशन चेक पोस्ट का दौरा करेंगे। वहां उनके कई कार्यक्रम हैं। उनका जलपाईगुड़ी और कूचबिहार जिलों का भी दौरा करने का कार्यक्रम है। इसके अलावा भी उनके कई कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 4 फरवरी को कूचबिहार पंचानन बर्मा…
Read More
कोहरे की चादर में लिपटा जलपाईगुड़ी व डुआर्स

कोहरे की चादर में लिपटा जलपाईगुड़ी व डुआर्स

यूं तो फरवरी आते आते सर्दी की विदाई होने लगती है, लेकिन इस वर्ष फरवरी के आने से ठंड दोबारा लौट आयी है। पहली तारीख से ही फिर एक बार जलपाईगुड़ी सहित पूरा डुआर्स कोहरे से ढक गया। जिले के राजगंज, मयनागुड़ी धूपगुड़ी, बानरहाट और पूरा डुआर्स आज सुबह से ही घने कोहरे में ढका हुआ है। साथ ही पिछले कुछ दिनों की तुलना में तापमान में भी कुछ गिरावट आई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर बंगाल में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। साथ ही दार्जिलिंग और पहाड़ी इलाकों में हल्की…
Read More
बाइक व भुटभुटी के बीच टक्कर, बाइक सवार की हालत गंभीर

बाइक व भुटभुटी के बीच टक्कर, बाइक सवार की हालत गंभीर

भुटभूटी चालक ने मानवता दिखाते हुए मोटरसाइकिल की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया। उत्तर दिनाजपुर जिले के इटाहार थाना के दिघना पेट्रोल पंप के समीप इटाहार चूड़ामन स्टेट हाईवे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सूचना के अनुसार इटाहार का रहने वाला एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से राजमिस्त्री का काम करने के लिए चूड़ामन जा रहा था। दिघना क्षेत्र के इटाहार से चांचोल जा रही एक अन्य भुटभुटी ने अचानक ओवरटेक कर पेट्रोल पंप के अंदर घुसते समय बाइक अनियंत्रित हो गई और भुतभूति से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार…
Read More