खूटी पूजा के माध्यम से सिलीगुड़ी के सूर्यनगर फ्रेंड्स यूनियन क्लब की दुर्गा पूजा का आगाज

खूटी पूजा के माध्यम से सिलीगुड़ी के सूर्यनगर फ्रेंड्स यूनियन क्लब की दुर्गा पूजा का आगाज

सिलीगुड़ी के सूर्यनगर फ्रेंड्स यूनियन क्लब ने खूटी पूजा के माध्यम से दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू कर दी है। इस वर्ष उनकी पूजा 69वें वर्ष में प्रवेश करेगी। सूर्यनगर फ्रेंड्स यूनियन क्लब ने हर साल एक नया पूजा मंडप बनाया है। इस वर्ष भी वे सजावट और मंडप को पर्यावरण-अनुकूल और सामाजिक-अनुकूल तरीके से बना रहे है। इसके अलावा, मुख्य आकर्षण में कुम्हारटुली की मूर्ति भी है। सोमवार को खूटी पूजा के लिए सूर्यनगर माइकल स्कूल मैदान में सभी सदस्य उत्सव के मूड में थे। खूटी पूजा वार्ड नंबर 23 की पार्षद लक्ष्मी पाल की उपस्थिति में आयोजित की…
Read More
देश के विभिन्न हिस्सों में जिला का नाम रोशन कर रहे उत्तर दिनाजपुर के अनानास

देश के विभिन्न हिस्सों में जिला का नाम रोशन कर रहे उत्तर दिनाजपुर के अनानास

उत्तर बंगाल से चोपड़ा का अनानास दूसरे राज्यों में निर्यात किया जा रहा है। हर साल उत्तर बंगाल के स्वादिष्ट अनानास उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों में जा रहे हैं। चोपड़ा के कच्चे अनानास हर दिन बड़ी खेप में दूसरे राज्यों में पहुंचाए जा रहे हैं। हालांकि चोपड़ा इलाके में अनानास की खेती पहले की तरह नहीं हो रही है। किसानों ने बताया कि अनानास की खेती में रासायनिक खाद की कीमत बढ़ने व उस तुलना में अनानास का दाम नहीं मिलने के कारण कई किसानों ने अनानास की खेती कम कर दी…
Read More
कूचबिहार में राजनीतिक झड़पों की तफ्तीश पर पहुंची भाजपा की फैक्ट फाइंडिंग टीम

कूचबिहार में राजनीतिक झड़पों की तफ्तीश पर पहुंची भाजपा की फैक्ट फाइंडिंग टीम

पंचायत चुनावों को लेकर कूचबिहार में बार-बार राजनीतिक झड़पें देखने को मिली है। राजनीतिक झड़पों में कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। कई भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है। उन सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों से मिलने और बात करने के लिए भाजपा की फैक्ट फाइंडिंग टीम कूचबिहार पहुंची। भाजपा के केंद्रीय नेता रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में टीम आज कूचबिहार में मृत भाजपा कार्यकर्ता जयंत बर्मन की पत्नी से मिलने पहुंची, जिनकी दिनहाटा के कालामाटी इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।वहीं आज इस फैक्ट फाइंडिंग टीम के सदस्यों ने कूचबिहार के एक निजी अस्पताल…
Read More
लगातार बारिश में सेवक के पास ढहा एनएच 10, मरम्मत का काम भी हो रहा बाधित

लगातार बारिश में सेवक के पास ढहा एनएच 10, मरम्मत का काम भी हो रहा बाधित

गुरुवार से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पश्चिम बंगाल और सिक्किम का राष्ट्रीय राजमार्ग 10 सेवक के पास टूटकर ध्वस्त हो गया। सड़क ढहने से यातायात बाधित हो गया। गुरुवार सुबह से ही दार्जिलिंग जिले भर में लगातार भारी बारिश हो रही है। इसी तरह, रात भर लगातार भारी बारिश के कारण शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल और सिक्किम की जीवन रेखा राष्ट्रीय राजमार्ग 10 पर सेवक के पास ढह गई। इससे सिक्किम के साथ पश्चिम बंगाल का संपर्क टूट गया। हालांकि घटना की खबर मिलने के बाद प्रशासन ने ढही सड़क को मरम्मत करने का काम शुरू कर…
Read More
सुबह से मुसलाधार बारिश से सिलीगुड़ी के कई इलाके जलमग्न

सुबह से मुसलाधार बारिश से सिलीगुड़ी के कई इलाके जलमग्न

दार्जिलिंग जिले के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में बुधवार सुबह से भारी बारिश हो रही है। लगातार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर बंगाल के पांच जिलों के अलावा दार्जिलिंग, कलिम्पोंग जिलों में भी बारिश हुई है। लगातार बारिश के कारण सिलीगुड़ी नगरनिगम के वार्ड नंबर 31 और 32 के अशोकनगर सहित बड़े इलाके जलमग्न हैं। लगभग घुटने तक पानी जमा होने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। कई घरों में पानी घुस गया है। हर साल की तरह इस साल भी इलाके में पानी भर जाने से इलाके के लोगों को दिक्कतों का सामना…
Read More