मेयर गौतम देव ने मास्ट्रिक रोड का किया उद्घाटन

मेयर गौतम देव ने मास्ट्रिक रोड का किया उद्घाटन

इलाके के लोगों की लंबे समय से चल रही मांग को सिलीगुड़ी के मेयर और वार्ड नंबर 33 के पार्षद गौतम देव ने पूरा किया। इलाके में मास्ट्रिक रोड बनवाया। वैसे तो पहले भी कई बार सड़कें बनाई गई हैं, लेकिन वे अस्थायी थीं। हल्की सी बारिश में ही पानी जमा हो जाने से इलाके की सड़कें जल्दी खराब हो जाती हैं। यही सोच कर गौतम देव ने मेस्ट्रिक रोड बनाने का निर्णय लिया। मेयर ने कहा कि वार्ड 26 और 33 की सीमा पर इस सड़क के निर्माण में 26 लाख रुपये की लागत आयी है। मेयर गौतम देव…
Read More
सिलीगुड़ी में डेंगू से मौत मामले में विधायक ने मेयर को घेरा

सिलीगुड़ी में डेंगू से मौत मामले में विधायक ने मेयर को घेरा

सिलीगुड़ी में चालू वर्ष में डेंगू से बप्पा राय की मौत की खबर फैलते ही विधायक शंकर घोष और मेयर गौतम देव घर पहुंचे और इलाके की साफ-सफाई करवाई। जानाकारी छुपाने के सवाल पर मेयर ने कहा कि यह पूरी तरह से स्वास्थ्य विभाग का मामला है इसमें नगरनिगम की कोई भूमिका नहीं है।उल्लेखनीय है कि वार्ड नंबर 23, राजीव गांधी बाय लेन निवासी 28 वर्षीय बप्पा रॉय की तीन-चार दिनों के बुखार के बाद नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मृत्यु प्रमाण पत्र में कहा गया कि बप्पा की मौत डेंगू से हुई। फिर आज सुबह, सिलीगुड़ी…
Read More
अलीपुरद्वार जिले के राजाभातखावा रेलवे स्टेशन पर कोच रेस्टोरेंट की हुई शुरुआत

अलीपुरद्वार जिले के राजाभातखावा रेलवे स्टेशन पर कोच रेस्टोरेंट की हुई शुरुआत

यात्री और पर्यटक ट्रेन के कमरे में बैठकर रेस्टोरेंट के वातावरण और भोजन का आनंद ले सकते हैं। लेकिन उसके लिए कोई खर्चा करने की जरूरत नहीं - कोई टिकट या रेल यात्रा नहीं। ऐसी ही एक अनोखी पहल नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने की है.पहली नज़र में बाहर से यह किसी लग्जरी ट्रेन स्टेशन जैसा दिखता है। लेकिन जब आप अंदर घुसेंगे तो आपको रेस्टोरेंट दिखेगा, सारा खाना मिलेगा। वेज से नॉनवेज तक। पूर्वोत्तर रेलवे ने पहले ही एनजेपी स्टेशन पर कोच रेस्टोरेंट चलाना शुरू कर दिया है। इस बार कालचीनी ब्लॉक के राजाभातखावा में कोच रेस्टोरेंट का संचालन…
Read More
डुआर्स कन्या के सामने बंद चाय बागान श्रमिकों के साथ धरने पर बैठे केंद्रीय मंत्री विधायक

डुआर्स कन्या के सामने बंद चाय बागान श्रमिकों के साथ धरने पर बैठे केंद्रीय मंत्री विधायक

केंद्रीय मंत्री जॉन बारला और कालचीनी विधायक विशाल लामा अलीपुरद्वार के प्रशासनिक भवन डुआर्स कन्या के सामने बंद चाय बागान श्रमिकों के साथ धरने पर बैठे। केंद्रीय मंत्री जॉन बारला ने कल बंद पड़े कालचीनी चाय बागान का दौरा किया और कहा कि वे बंद चाय बागान की समस्या के समाधान के लिए आज जिला कलेक्टर के पास जायेंगे। बुधवार को केंद्रीय मंत्री जॉन बारला और विधायक विशाल लामा बंद चाय बागानों के सैकड़ों श्रमिकों के साथ अलीपुरद्वार के जिला आयुक्त से मिलने डुआर्सकन्या गए, लेकिन पुलिस प्रशासन ने डुआर्सकन्या के सामने बांस की बैरिकेडिंग लगा दिया और उन्हें प्रवेश…
Read More
सिलीगुड़ी में डेंगू से मौत

सिलीगुड़ी में डेंगू से मौत

सिलीगुड़ी में डेंगू से मौत की खबर से हलचल मच गई है। जानकारी मिली है कि वार्ड नंबर 23 के राजीव गांधी बाय लेन निवासी बप्पा रॉय (30) को बुखार और शरीर की विभिन्न समस्याओं के कारण पिछले सोमवार को खालपाड़ा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। फिर कल सुबह नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जिसके बाद रात में उनकी मौत हो गई पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक मौत डेंगू के कारण प्लेटलेट कम होने से हुई। पार्षद ने कहा कि इलाके को हमेशा साफ-सुथरा रखा जाता है, लेकिन यह घटना कैसे हुई, यह समझ…
Read More