North Bengal

सड़क हादसे में तीसरी की छात्रा घायल

सड़क हादसे में तीसरी की छात्रा घायल

गाजोल थाना क्षेत्र के आठ माइल इलाके में रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में तीसरी कक्षा की एक छात्रा  गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल  छात्रा को  मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार घायल छात्रा का नाम सुष्मिता मंडल है। वह स्थानीय स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है। आज सुबह वह सड़क  किनारे खड़ी थी। तभी  शराब के नशे में चूर एक मोटरसाइकिल चाक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में  उसे मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया। उनके सिर में गंभीर चोट है।
Read More
रसोई गैस व पेट्रोल  तथा डीज़ल के दाम बढ़ने खिलाफ एसयूसीआई समर्थकों ने किया विरोध प्रदर्शन

रसोई गैस व पेट्रोल तथा डीज़ल के दाम बढ़ने खिलाफ एसयूसीआई समर्थकों ने किया विरोध प्रदर्शन

रसोई गैस सहित पेट्रोल और डीजल की मूल्यवृद्धि  के खिलाफ एसयूसीआई समर्थकों ने रविवार को  सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। रविवार को जलपाईगुड़ी के थाना बाजार क्षेत्र में संगठन  के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन  किया। एसयूसीआई समर्थकों के मुताबिक कोरोना के मौजूदा हालात में पेट्रोल-डीजल समेत रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पेट्रोल - डीज़ल के बाद बढ़ते ने दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है।  केंद्र और राज्य सरकार  इसकी रोकथाम के लिए कोई कारगार कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा महंगाई के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा। पेट्रोलियम उत्पाद की मूल्य वृद्धि के…
Read More
वैक्सीन कांड को लेकर वामपंथी संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

वैक्सीन कांड को लेकर वामपंथी संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

वाम मोर्चा के छात्र, युवा कार्यकर्ता और महिला संगठन की ओर से कोरोना  वैक्सीन की  कालाबाजारी बंद करने  एवं  वैक्सीन घोटाले  में लिप्त  लोगों की तत्काल गिरफ्तारी सहित विभिन्न मांगों को लेकर पूरे राज्य के साथ साथ मालदा में भी  विरोध प्रदर्शन किया गया, बुधवार को पूरे राज्य के साथ-साथ मालदा जिले में भी वामपंथी संगठनों की ओर से  थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया ।संगठन के कार्यकर्ता आज सुबह से ही मालदा शहर के फाउंटेन कॉर्नर पर धरना प्रदर्शन में जुट गए .  बाद में  एक जुलूस निकालकर ये लोग शहर के विभिन मार्गों की परिक्रमा करते हुए इंग्लिशबाजार …
Read More
जलपाईगुड़ी: भारी बारिश से उफनाई नदियां

जलपाईगुड़ी: भारी बारिश से उफनाई नदियां

तीस्ता और जलढाका नदी में येलो सिग्नल जारी , जगह जगह जलजमाव पिछले दो दिनों से जारी लगातार बारिश से जलपाईगुड़ी जिले की सभी नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।  बुधवार सुबह उत्तर बंगाल बाढ़ नियंत्रण बोर्ड ने तीस्ता और जलढाका नदियों पर येलो सिग्नल जारी किया। शहर की करला नदी का भी  जलस्तर बढ़ रहा है। नदी किनारे रहनेवाले लोगों को जगह खाली करने का निर्देश दिया गया है। दूसरी ओर भारी बारिश के कारण  शहर के फणींद्रदेव संस्थान में बुधवार तड़के एक पेड़ गिर पड़ा।मौसम विभाग  के अनुसार जलपाईगुड़ी में आज  सुबह 37. 8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी। इसके…
Read More
बंगाल विभाजन की मांग के खिलाफ वाममोर्चा ने खोला मोर्चा

बंगाल विभाजन की मांग के खिलाफ वाममोर्चा ने खोला मोर्चा

बंगाल विभाजन की मांग के खिलाफ सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के साथ साथ अब वाममोर्चा ने भी मोर्चा खोल दिया है। बंगभंग के खिलाफ मंगलवार को  सिलीगुड़ी में वाममोर्चा की ओर से  विरोध प्रदर्शन किया गया। सिलीगुड़ी के एनटीएस मोड़  पर मंगलवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के पूर्व पार्षद जॉय चक्रवर्ती के नेतृत्व में वाममोर्चा समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे  वाममोर्चा नेताओं ने बंगाल विभाग की मांग का कड़ा विरोध करते हुए कहा  बंगाल को किसी भी तरह से विभाजित नहीं किया जाना चाहिए। बारिश को नजरअंदाज करते हुए आज  वाममोर्चा समर्थक हाथ में लाल झंडा लिए बंगाल…
Read More