North Bengal

जलपाईगुड़ी : शिल्प और वाणिज्य मेल़े में लोगों की उमड़ रही भारी भीड़

जलपाईगुड़ी : शिल्प और वाणिज्य मेल़े में लोगों की उमड़ रही भारी भीड़

जलपाईगुड़ी के मिलन संघ मैदान में आयोजित ट्रेड फेयर में भारी भीड़ उमड़ रही है। यह मेला 24 जनवरी को आयोजित हुआ था और 30 जनवरी तक चलेगा। यहां एक फूड पार्क भी लगाया गया है। दोपहर और रात को खाने में हर तरह की मछली के व्यंजन मौजूद हैं। बांग्लादेश की हिल्सा मछली को यहां खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही लोग यहां भेटकी सहित विभिन्न मछलियों का मजा ले रहे हैं। साथ ही अन्य चटपटे व्यंजन भी मौजूद हैं। यहां पार्सल की भी व्यवस्था है।
Read More
दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में सात लोग घायल

दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में सात लोग घायल

अलीपुरदुआर जिले के  एथेलबाड़ी के पास एशियन हाईवे पर शुक्रवार को दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। घायलों में से सेना के दो जवान  भी शामिल हैं। सात में से पांच को गंभीर घायल में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार आज सैन्य आपूर्ति से भरा एक ट्रक सिलीगुड़ी की ओर जा रहा था। दूसरी ओर भैंसों को लेकर एक ट्रक सिलीगुड़ी से असम जा रहा था। भैंस से लदा ट्रक गलत दिशा में जाकर सेना की गाडी से जा टकराया।  घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों…
Read More
टायर फट जाने से मालवाहक ट्रक खाल में पलटा, चालक और खलासी घायल

टायर फट जाने से मालवाहक ट्रक खाल में पलटा, चालक और खलासी घायल

एक मालवाहक ट्रक का टायर फट जाने से वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाल में पलट गया जिसमें ट्रक का चालक और खलासी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें ट्रक से निकाल कर मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटना शनिवार सुबह गाजोल थाना क्षेत्र के आलाल ग्राम पंचायत के रसिकपुर इलाके के 81 नंम्बर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटी। इसके बाद लोगों ने ट्रक के सामने का शीशा तोड़कर चालक और खलासी को बाहर निकाला। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह कुहासे के बीच 12 चक्के का एक ट्रक चावल लाद कर गाजोल से सामसी जा‌रहा था। 81 नंम्बर…
Read More
अलीपुरदुआर : मछुआरों को दी गयी आइस बॉक्स और साइकिल

अलीपुरदुआर : मछुआरों को दी गयी आइस बॉक्स और साइकिल

मत्स्य विभाग की ओर से शुक्रवार को कालचीनी प्रखंड के 30 मछुआरों को साइकिल व आइस बॉक्स प्रदान किया गया . कार्यक्रम में कालचीनी के बीडीओ प्रशांत बर्मन समेत मत्स्य विभाग के विभिन्न अधिकारी मौजूद थे. इस अवसर पर बीडीओ प्रशांत बर्मन ने कहा, '' आज इलाके के 30 मछुआरों को साइकिल और आइस बॉक्स सौंपे गए। उन्होंने कहा इन पूरी मछली नहीं बिकने की स्थिति में ये मछुआरें मछलियों को आइस बॉक्स में सुरक्षित रख सकते हैं। इसलिए उन्हें आज मछुआरों को आइस बॉक्स व साइकिल प्रदान की गयी।
Read More
अस्पताल के अस्थाई कर्मियों ने सुपर को मध्य रात तक कार्यालय में रखा नजरबंद, काम पर वापस लेने की मांग की

अस्पताल के अस्थाई कर्मियों ने सुपर को मध्य रात तक कार्यालय में रखा नजरबंद, काम पर वापस लेने की मांग की

अस्थाई कर्मियों को फिर से काम पर‌ वापस लेने की मांग पर बुधवार मध्य रात तक मालदा मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डॉ पुरंजय साहा को  उनके कार्यकाल में ही उन्हें नजरबंद रखा। घटना की खबर पाकर इंग्लिश बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस के सामने भी अस्थायी कर्मियों ने जमकर प्रदर्शन किया। करीब 135 अस्थाई कर्मी प्रदर्शन में शामिल हुए थे। प्रदर्शन कर रहे अस्थाई कर्मियों का आरोप है कि राज्य स्वास्थ्य दफ्तर द्वारा मेडिकल कॉलेज के अस्थाई कर्मियों को फिर काम पर वापस लेने के निर्देश के बावजूद अस्पताल प्रबंधन चुप बैठा हुआ है। काफी…
Read More