06
Feb
राज्य सरकार के द्वारा प्रारंभिक भर्ती प्रक्रिया की मेधा सूची छह दिन पहले ही प्रकाशित कर दी गई है, लेकिन छह बाद भी उत्तर दिनाजपुर जिले में मेधा सूची प्रकाशित नहीं की गयी है। काउंसलिंग की तारीख भी अभी तक घोषित नहीं की गई है। इस मुद्दे को कर अभ्यर्थियों ने डीपीएससी के सामने विरोध प्रदर्शन किया। नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों ने पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन द्वारा जारी काउंसिलिंग की तरीख की जानकारी की मांग करते हुए डीपीएससी के सामने प्रदर्शन किया और तत्काल सूची जारी करने की मांग की। उनका कहना है कि 31 जनवरी को टीईटी उत्तीर्ण 9,533 अभ्यर्थियों की सूची…
