15
Nov
सिलीगुड़ी के निकट फुलबाड़ी के पूर्व धनतला खटाल बस्ती में मंगलवार सुबह टॉयलेट में महिला का गला कटा शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। घटना के प्रकाश में आते ही लोगों ने इसकी सूचना इलाके के बूथ अध्यक्ष सुभाष राय को दी। उन्होंने न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस को इसकी जानकरी दी. शव मिलने की खबर मिलते ही थाने के ओसी पार्थ सारथी दास के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस आज सुबह मौके पर पहुंची और शौचालय के अंदर से खून से लथपथ महिला का शव बरामद किया. फुलबाड़ी दो ग्राम पंचायत के प्रधान दिलीप राय भी मौके…
