01
Nov
भारतीय हॉकी ने 7 नवंबर, 1925 को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) से संबद्धता प्राप्त की थी। इसी तारीख ने भारतीय खेल इतिहास में राष्ट्रीय गर्व की कहानी लिखी। तीन साल बाद 1928 के एम्स्टर्डम ओलंपिक में भारत ने पहला स्वर्ण पदक जीतकर पूरी दुनिया को अपनी ताकत दिखाई और यहीं से शुरू हुआ हॉकी में भारत का स्वर्ण युग। इन सौ वर्षों में भारतीय हॉकी ने कई उतार-चढ़ाव देखे, जिसमें थे सुनहरे दिन, कठिन दौर और फिर नई उड़ान। 1928 से 1959 का स्वर्णकाल भारत की खेल पहचान बना, 1980 और 90 के दशक ने उसकी परीक्षा ली और फिर…
