16
Mar
सिलीगुड़ी थाना पुलिस ने तकनीकी कुशलता और सक्रियता का परिचय देते हुए पिछले कुछ महीनों में खोए हुए 50 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सोमवार को एक औपचारिक कार्यक्रम के दौरान इन मोबाइल फोनों को उनके असली मालिकों को वापस लौटा दिया गया, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में सिलीगुड़ी थाने के अंतर्गत मोबाइल चोरी और गुमशुदगी की लगभग 50 शिकायतें दर्ज की गई थीं। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोबाइल नंबरों और IMEI (International Mobile Equipment Identity) नंबरों को ट्रैक करना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के…
