Siliguri

एनजेपी आईसी गेट के सामने तेल टैंकर में टायर ब्लास्ट, आगज़नी से हड़कंप

एनजेपी आईसी गेट के सामने तेल टैंकर में टायर ब्लास्ट, आगज़नी से हड़कंप

सिलीगुड़ी के एनजेपी आईसी गेट के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेल से भरा टैंकर अचानक टायर ब्लास्ट होने के बाद आग की लपटों में घिर गया। अचानक उठी तेज़ लपटें देखकर इलाके में दहशत और भगदड़ की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही  अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, उससे पहले ही पास स्थित इंडियन ऑयल के अग्निनिरोधक सिस्टम की मदद से आग पर शुरुआती नियंत्रण पा लिया गया था। बाद में दमकल कर्मियों ने पूरी तरह से आग पर काबू पा लिया और स्थिति सामान्य की। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक,…
Read More
हॉकर्स कॉर्नर व्यापारी संघ के चुनाव को लेकर संयुक्त उम्मीदवारों की पत्रकार सम्मेलन

हॉकर्स कॉर्नर व्यापारी संघ के चुनाव को लेकर संयुक्त उम्मीदवारों की पत्रकार सम्मेलन

सिलीगुड़ी शहर के प्रमुख व्यापारिक संगठन ‘हॉकर्स कॉर्नर व्यापारी समिति’में आगामी 7 दिसंबर को चुनाव होने जा रहा है। इसी चुनाव को लेकर 21 संयुक्त उम्मीदवार एक पत्रकार सम्मेलन में उपस्थित होकर अपना रुख स्पष्ट किया। संयुक्त उम्मीदवारों की ओर से अमर चंद पाल ने कहा कि वर्तमान कमेटी व्यापारियों के हितों की ओर किसी प्रकार के पक्षपात के बिना कमिटी चलाती आई है। इसलिए आगामी चुनाव को लेकर वे लोग अपनी जीत के प्रति आशवस्त हैं।अमर चंद पाल ने दावा किया कि वे 100% जीत को लेकर आशावादी हैं। उन्होंने कहा कि मार्केट में रास्ते सुगम  बनाए जाएंगे ताकि ग्राहक और…
Read More
बार फ्लाइट रद्द, बागडोगरा एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी परेशानी

बार फ्लाइट रद्द, बागडोगरा एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी परेशानी

बागडोगरा एयरपोर्ट पर लगातार उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार और गुरुवार—दो दिन लगातार बैंगलोर जाने वाली उड़ान रद्द होने के बाद यात्रियों में गहरा आक्रोश  देखा गया। उपचार के लिए बैंगलोर जाने वाले मरीज से लेकर नौकरी या काम के सिलसिले में यात्रा करने वाले लोग सभी इस अव्यवस्था से नाराज़ हैं। बुधवार दोपहर 12:30 बजे की बैंगलोरगामी फ्लाइट अचानक एयरलाइन ने रद्द कर दी। यात्रियों को बताया गया कि उन्हें अगले दिन सुबह 9:20 की फ्लाइट से भेजा जाएगा। लेकिन गुरुवार सुबह एयरपोर्ट पहुँचने पर यात्री फिर जानते हैं कि वह…
Read More
सिलीगुड़ी में ट्रैफिक पुलिस का अभियान जारी, फुटपाथ अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई

सिलीगुड़ी में ट्रैफिक पुलिस का अभियान जारी, फुटपाथ अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई

सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के ट्रैफिक विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही में कोर्ट मोड़ से यह विशेष अभियान शुरू किया गया। ट्रैफिक के डिप्टी पुलिस कमिश्नर काज़ी शमसुद्दीन अहमद ने कई दुकानों में जाकर फुटपाथ अतिक्रमण देखने पर व्यापारियों को कड़ी चेतावनी दी। सूत्रों के अनुसार, फुटपाथ पर सामान फैलाकर व्यापार करने वालों से तराजू सहित कई वस्तुएं जब्त की गईं। अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए सामान उन्हें सात दिन बाद वापस दिए जाएंगे, लेकिन दोबारा ऐसा पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसके साथ ही नो-पार्किंग में खड़ी कई मोटरबाइकों पर चालान भी…
Read More
सिलीगुड़ी में स्कूल बसों पर कड़ा नियंत्रण: ट्रैफिक विभाग की बैठक में जीपीएस–सीसीटीवी सहित कई निर्देश

सिलीगुड़ी में स्कूल बसों पर कड़ा नियंत्रण: ट्रैफिक विभाग की बैठक में जीपीएस–सीसीटीवी सहित कई निर्देश

स्कूल छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। मंगलवार को पुलिस कमिश्नरेट में शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूल अधिकारियों के साथ स्कूल बस और पुलकार को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्कूल बसों और पुलकार के संचालन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश और चेतावनियाँ जारी की गईं। सूत्रों के अनुसार, सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में छोटे-बड़े मिलाकर लगभग 53 स्कूलों की 718 स्कूल बसें चलती हैं। इनके अलावा अनेक पुलकार भी रोज छात्रों को घर से स्कूल और स्कूल से घर ले जाने का…
Read More