16
Jan
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में देश का सबसे बड़ा महाकाल मंदिर बनने जा रहा है। आज शाम राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आधिकारिक तौर पर इस भव्य मंदिर निर्माण का शिलान्यास करेंगी। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर प्रशासन और स्थानीय स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। यह मंदिर सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले चांदमनी क्षेत्र में बनाया जाएगा। राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए कुल 18 एकड़ जमीन आवंटित की है। इस विशाल मंदिर परिसर में भगवान शिव की एक भव्य प्रतिमा और एक आधुनिक कन्वेंशन सेंटर भी होगा। विशेषज्ञों और स्थानीय प्रशासन का मानना है…
