Siliguri

सिलीगुड़ी: डाबग्राम-फुलबाड़ी से टीएमसी प्रत्याशी रंजन शील शर्मा का धुआंधार प्रचार, नौका घाट इलाके में घर-घर जाकर मांगा समर्थन

सिलीगुड़ी: डाबग्राम-फुलबाड़ी से टीएमसी प्रत्याशी रंजन शील शर्मा का धुआंधार प्रचार, नौका घाट इलाके में घर-घर जाकर मांगा समर्थन

डाबग्राम-फुलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रंजन शील शर्मा ने वार्ड नंबर 31 के अंतर्गत आने वाले नौका घाट इलाके में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। ढोल-नगाड़ों की थाप और समर्थकों के भारी उत्साह के बीच उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा।रंजन शील शर्मा ने अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत स्थानीय काली मंदिर में मत्था टेककर और पूजा-अर्चना के साथ की। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं की टोली के साथ गलियों में निकले और हर घर का दरवाजा खटखटाया। प्रचार के दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से सीधे संवाद किया और उनकी…
Read More
पुष्पा स्टाइल में ‘झुकेगा नहीं’! हथियार बेचने आए अपराधी कार्तिक रॉय को सिलीगुड़ी पुलिस ने दबोचा

पुष्पा स्टाइल में ‘झुकेगा नहीं’! हथियार बेचने आए अपराधी कार्तिक रॉय को सिलीगुड़ी पुलिस ने दबोचा

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान शांतिपाड़ा इलाके के निवासी कार्तिक रॉय के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्तौल और एक राउंड जिंदा कारतूस बरामद किया है।पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि कार्तिक रॉय हथियार बेचने के इरादे से इलाके में घूम रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से लोडेड हथियार बरामद हुआ। पुलिस जांच में…
Read More
सिलीगुड़ी: भाजपा के तीन दिग्गजों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किया नामांकन

सिलीगुड़ी: भाजपा के तीन दिग्गजों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किया नामांकन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन के पहले दिन सिलीगुड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी सांगठनिक शक्ति का परिचय दिया। दार्जिलिंग जिला (मैदानी क्षेत्र) के तीन प्रमुख भाजपा उम्मीदवारों ने आज एक भव्य जुलूस के साथ सिलीगुड़ी अनुमंडल शासक (SDO) कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार आज सिलीगुड़ी  महकमा  कार्यालय में निम्नलिखित उम्मीदवारों ने अपना पर्चा भरा: शंकर घोष: सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र। आनंदमय बर्मन: माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र। दुर्गा मुर्मू: फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र। हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ भाजपा उम्मीदवारों का सुसज्जित जुलूस सिलीगुड़ी की…
Read More
सिलीगुड़ी: टीएमसी उम्मीदवार गौतम देव ने दाखिल किया नामांकन, शक्ति प्रदर्शन के साथ पहुंचे अनुमंडल कार्यालय

सिलीगुड़ी: टीएमसी उम्मीदवार गौतम देव ने दाखिल किया नामांकन, शक्ति प्रदर्शन के साथ पहुंचे अनुमंडल कार्यालय

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही सिलीगुड़ी में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। आज सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के आधिकारिक उम्मीदवार और शहर के वर्तमान मेयर गौतम देव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।नामांकन दाखिल करने से पहले गौतम देव ने एक विशाल रैली निकाली, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ा। समर्थकों के उत्साह और नारों के बीच गौतम देव सिलीगुड़ी अनुमंडल शासक (SDO) कार्यालय पहुंचे और अपना पर्चा भरा। इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय पार्षदों के साथ एकजुटता का प्रदर्शन…
Read More
रसोई गैस की किल्लत से आम जनता बेहाल, स्थिति का जायजा लेने सड़कों पर उतरे गौतम देव

रसोई गैस की किल्लत से आम जनता बेहाल, स्थिति का जायजा लेने सड़कों पर उतरे गौतम देव

सिलीगुड़ी शहर और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की भारी किल्लत देखी जा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस बुकिंग के बावजूद समय पर डिलीवरी न मिलने और वितरण केंद्रों पर लंबी कतारों की शिकायतों के बीच आज सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव खुद जमीन पर उतरे। शहर के विभिन्न गैस वितरण केंद्रों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोगों का आरोप है कि डिजिटल बुकिंग के बाद भी हफ्तों तक सिलेंडर नहीं मिल रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार …
Read More