07
Apr
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम में भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज और रामेश्वरम -तांबरम (चेन्नई) नई ट्रेन सेवा और एक तटरक्षक जहाज की शुरुआत की। पंबन सी ब्रिज मुख्य भूमि और रामेश्वरम द्वीप के बीच एक रेल लिंक प्रदान करेगा। कार्यक्रम में तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका के सफल दौरे के बाद वापसी यात्रा में विमान से रामेश्वरम पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने विमान से राम सेतु के दर्शन किए। इस दौरान वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री ने अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक…
