22
Jun
लोकसभा चुनाव में मुर्शिदाबाद जिले की बहरामपुर सीट पर पराजय झेलने के बाद दिग्गज कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष पद से आज इस्तीफा दे दिया।लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बंगाल में केवल एक सीट पर विजय हासिल हुई है। अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर लोकसभा सीट से पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल उम्मीदवार युसूफ पठान ने हरा दिया था। कांग्रेस की शर्मनाक हार के बाद से अधीर रंजन चौधरी की भूमिका पर सवाल उठने लगे थे। लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस की ओऱ से शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक बुलाई गयी है। उसके पहले ही…
