24
Mar
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ते हुए देश में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का रिकॉर्ड बनाया है। भारतीय जानता पार्टी आईटी डिपार्टमेंट के मुखिया अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पवन कुमार चामलिंग ने 8,930 दिनों तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। वहीं, नरेन्द्र मोदी अब मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में कुल 8,931 दिन पूरे कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि दशकों तक लगातार सार्वजनिक सेवा और नेतृत्व को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के…
