Political

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने असम में मां कामाख्या देवी के किए दर्शन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने असम में मां कामाख्या देवी के किए दर्शन

असम पहुंचे हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को गुवाहाटी में मां कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां का आशीर्वाद लिया और प्रदेश की उन्नति व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मां के दर्शन के बाद सैनी गुवाहाटी के वशिष्ठ स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में पहुंचे, जहां पर उनका प्रदेश भाजपा की ओर से भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए नायब सिंह सैनी ने हरियाणा भाजपा के सांगठनिक महासचिव फणी शर्मा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि फणी शर्मा ने हरियाणा के लिए…
Read More
हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की जीत

हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की जीत

भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वहीं केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद हुए चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत हासिल कर लिया है। हरियाणा में 90 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने 48 सीटें जीतीं। यह सरकार बनाने के लिए आवश्यक जादुई आंकड़े से दो सीट अधिक है। जीत के दावेदार मानी जाने वाली कांग्रेस 37 सीटों पर सिमट गई जबकि इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) ने दो तथा निर्दलीय उम्मीदवारों ने तीन निर्वाचन क्षेत्रों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन…
Read More
विदेश मंत्री डॉ. एस.जयशंकर शुक्रवार को श्रीलंका के दौरे पर

विदेश मंत्री डॉ. एस.जयशंकर शुक्रवार को श्रीलंका के दौरे पर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर शुक्रवार को श्रीलंका की आधिकारिक यात्रा करेंगे। इस दौरान वे श्रीलंकाई नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार ​भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और सागर दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए यह यात्रा पारस्परिक लाभ को लेकर दीर्घकालिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। उल्लेखनीय है कि श्रीलंका में नए राष्ट्रपति के रूप में अनुरा कुमार दिसानायके ने पदभार संभाला है। उन्होंने हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है। दिसानायके वामपंथी नेता हैं।
Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रम पर बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर पोस्ट कर कहा कि पश्चिम एशिया में हाल ही में हुए घटनाक्रमों के बारे में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की। आतंकवाद का हमारे विश्व में कोई स्थान नहीं है। क्षेत्रीय तनाव को रोकना और सभी बंधकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। भारत शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के प्रयासों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि इजरायल ने पिछले कुछ दिनों में आतंकी संगठनों के…
Read More
भाजपा ने महिलाओं को 2,100 रुपये प्रति माह और अग्निवीरों को नौकरी देने का वादा किया

भाजपा ने महिलाओं को 2,100 रुपये प्रति माह और अग्निवीरों को नौकरी देने का वादा किया

भाजपा ने गुरुवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें महिलाओं के लिए 2,100 रुपये की मासिक सहायता, युवाओं के लिए दो लाख सरकारी नौकरियां और राज्य के अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी की गारंटी का वादा किया गया है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रोहतक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्रियों एमएल खट्टर, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर और पार्टी की चुनाव घोषणा पत्र समिति के प्रमुख की मौजूदगी में संकल्प पत्र जारी किया। हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा, जो अगले महीने चुनावों के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में आने…
Read More