04
Apr
पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ वहां की संसद नेशनल असेंबली में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने और संसद भंग करने का मामला अब अदालती चौखट पर पहुंच गया है. पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में इस पूरे मामले पर आज सुनवाई होनी है. बता दें कि पाक पीएम इमरान खान के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर रविवार को पाक संसद में वोटिंग होनी थी, लेकिन इसे विदेशी साजिश बताकर अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया. इसके बाद संसद की कार्यवाही स्थगित हो गई. पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट बार के अध्यक्ष अहसान भून ने कहा कि प्रधानमंत्री और उपाध्यक्ष की कार्रवाई…
