Political

भाजपा अध्यक्ष नड्डा महाकुम्भ पहुंचे संगम में लगायी डुबकी

भाजपा अध्यक्ष नड्डा महाकुम्भ पहुंचे संगम में लगायी डुबकी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को महाकुंभ पहुंचकर संगम में आस्था की डुबकी लगाई और गंगा पूजन किया।भाजपा अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जगद्गुरू सतुआ बाबा, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों ने संगम में डुबकी लगाई।इससे पहले प्रयागराज पहुंचने पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ, भूपेन्द्र चौधरी, उप मुख्यमंत्री पाठक व जल शक्तिमंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जेपी नड्डा का स्वागत किया। एयरपोर्ट से भाजपा अध्यक्ष अरैल पहुंचे और वहां से स्टीमर पर…
Read More
रेखा गुप्ता ने दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

रेखा गुप्ता ने दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

भाजपा की पहली विधायक रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। यह शपथ 26 साल से अधिक समय के बाद शहर में पार्टी की सत्ता में वापसी का प्रतीक है। ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के शीर्ष नेता और एनडीए के मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया। गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। शालीमार बाग से विधायक 50 वर्षीय गुप्ता एनडीए के मुख्यमंत्रियों की टीम में एकमात्र महिला हैं।
Read More
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया नया आयकर विधेयक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया नया आयकर विधेयक

केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में बहुप्रतीक्षित नया आयकर विधेयक-2025 पेश कर दिया। नए आयकर विधयेक को सलेक्‍ट कमेटी के पास भेज दिया गया है। इसके साथ ही लोकसभा की कार्यवाही 10 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने लोकसभा में नया आयकर विधेयक-2025 को पेश करते हुए कहा, "हम आयकर धाराओं की संख्या घटाकर 536 कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि आयकर विधेयक में अध्यायों की संख्या में कमी के साथ-साथ महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस विधेयक का उद्देश्य 64…
Read More
15 जनवरी तक 54.5 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए:वित्त मंत्री

15 जनवरी तक 54.5 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए:वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि 15 जनवरी 2025 तक 54.5 करोड़ से ज़्यादा जनधन खाते खोले जा चुके हैं, जिनमें से करीब 56 प्रतिशत महिलाओं के हैं। लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार ने अगस्त 2014 में प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) की शुरुआत की थी, ताकि “हर बैंकिंग सुविधा से वंचित परिवार” को सार्वभौमिक बैंकिंग सेवाएँ मुहैया कराई जा सकें। सरकार की वित्तीय समावेशन पहलों को और बढ़ावा देने के लिए पीएमजेडीवाई को 14 अगस्त 2018 से आगे बढ़ा दिया गया और इसका ध्यान “हर बैंकिंग सुविधा से वंचित…
Read More
प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस-अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस-अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को फ्रांस और अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए। दो देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि वह पेरिस में एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करने और अमेरिका में अपने मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने को लेकर उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री ने फ्रांस और अमेरिका की यात्रा से पहले अपने प्रस्थान वक्तव्य में कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों के निमंत्रण पर वह 10 से 12 फरवरी तक फ्रांस की यात्रा पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह पेरिस में एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करने के लिए उत्सुक हैं। वह विश्व…
Read More