21
Apr
मणिपुर में रविवार की रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता ५.२ मापी गई। भूकंप का केंद्र मणिपुर के उखरुल जिले में जमीन से २० किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। रात के करीब ११:२० मिनट पर आए इन झटकों के कारण लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। मणिपुर के अलावा पड़ोसी राज्यों और म्यांमार के सीमावर्ती इलाकों में भी झटके महसूस किए गए, हालांकि अब तक किसी भी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली…
