Malda

मालदा के सुनसान घर से बरामद हुए 22 जिंदा बम, इलाके में दहशत

मालदा के सुनसान घर से बरामद हुए 22 जिंदा बम, इलाके में दहशत

मालदा ज़िले के कालियाचक में सोमवार सुबह फिर एक बार तनाव का माहौल छा गया जब धुरीटोला गांव के एक परित्यक्त मकान से 22 ताजा बॉल बम बरामद किए गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत  का माहौल है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह मकान पिछले दस महीनों से खाली पड़ा हुआ था। मकान मालिक अपने परिवार समेत मालदा जिले के किसी अन्य थाना क्षेत्र में रह रहे हैं। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि उस सुनसान मकान के अंदर तीन संदिग्ध ड्रम रखे गए हैं। कालियाचक थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जब तलाशी ली…
Read More
मालदा में फिर करोड़ों की ब्राउन शुगर बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

मालदा में फिर करोड़ों की ब्राउन शुगर बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

मालदा ज़िले में नशा तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली। कालियाचक थाना अंतर्गत गोलापगंज फांड़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छारकाटोला इलाके में छापेमारी कर करीब 1 किलो 720 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम वाहिदुर रहमान और एंजामुल हक़ हैं। साथ ही एक टोटो वाहन को भी जब्त किया गया, जिसमें से 18 प्लास्टिक के पैकेट में यह प्रतिबंधित नशा पदार्थ बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को आज मालदा जिला अदालत…
Read More
मालदा में धूमधाम से मनाया गया ‘कन्याश्री दिवस’ , डीएम ने कन्याश्री लड़कियों को किया सम्मानित  

मालदा में धूमधाम से मनाया गया ‘कन्याश्री दिवस’ , डीएम ने कन्याश्री लड़कियों को किया सम्मानित  

पूरे राज्य के साथ साथ गुरुवार को मालदा में भी कन्याश्री दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मालदा शहर में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार को मालदा जिला प्रशासन ने मालदा टाउन हॉल में कन्याश्री दिवस मनाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका औपचारिक उद्घाटन जिला मजिस्ट्रेट नितिन सिंघानिया ने किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अनिंद्य सरकार, जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव, जिला परिषद अध्यक्ष लिपिका बर्मन घोष, विधायक सावित्री मित्रा, इंग्लिश बाजार नगरपालिका के चेयरमैन कृष्णेंदु चौधरी, ओल्ड मालदा नगरपालिका के चेयरमैन कार्तिक घोष, पार्षद चैताली घोष सरकार और कई अन्य…
Read More
2.5 करोड़ रूपये मूल्य के ड्रग्स के साथ तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

2.5 करोड़ रूपये मूल्य के ड्रग्स के साथ तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

मालदा के कालियाचक थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में प्रतिबंधित ड्रग्स बरामद की गई है। दो अलग-अलग अभियानों में लगभग 2.5 करोड़ रूपये मूल्य के ड्रग्स के साथ तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीन तस्करों के नाम हैं: समीद शेख ( उम्र 20 वर्ष),  समीमा अख्तर ( उम्र 30 वर्ष) और दूसरे का नाम मोहम्मद रफीकुल इस्लाम है। ये तीनों मालदा के कालियाचक थाना क्षेत्र में रहने वाले हैं। इनमें से समीद शेख और समीमा अख्तर को कालियाचक थाने की पुलिस ने जलालपुर के नतीबपुर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 से गिरफ्तार…
Read More
नारायणपुर में बीएसएफ जवानों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव

नारायणपुर में बीएसएफ जवानों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव

रक्षाबंधन का त्योहार शनिवार को पूरे देशभर की तरह पुरातन मालदा के नारायणपुर स्थित 88वीं बटालियन बीएसएफ कैंप में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एक स्वयंसेवी संस्था की महिलाओं ने बीएसएफ जवानों की दीर्घायु की कामना करते हुए उनके हाथों में राखी बाँधी और तिलक लगाकर पर्व का उत्सव मनाया।कार्यक्रम के दौरान मिठाइयों का भी वितरण किया गया और सभी ने मिलकर त्योहार की खुशी साझा की। इस पावन अवसर पर बीएसएफ के अधिकारी नरेश लोहिया समेत कई अन्य बीएसएफ जवान उपस्थित थे। साथ ही स्वयंसेवी संस्था की पदाधिकारी संचितादास सहित कई अन्य सदस्य भी मौजूद…
Read More