Malda

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले मालदा में हथियारों का जखीरा बरामद, एक युवक गिरफ्तार

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले मालदा में हथियारों का जखीरा बरामद, एक युवक गिरफ्तार

प्रधानमंत्री के आगामी जिला दौरे को देखते हुए मालदा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में रतुआ थाने की सामसी चौकी की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक को अवैध आग्नेयास्त्रों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरफ्तारी सामसी रेलवे स्टेशन के पास सघन तलाशी अभियान के दौरान हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश की जा रही है। मौके पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया।गिरफ्तार युवक की पहचान उस्तम राय (26) के रूप में…
Read More
पश्चिम बंगाल : प्रधानमंत्री मोदी करेंगे देश की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन, गंभिरा कला से सजा मालदा टाउन स्टेशन 

पश्चिम बंगाल : प्रधानमंत्री मोदी करेंगे देश की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन, गंभिरा कला से सजा मालदा टाउन स्टेशन 

मालदा के लिए 17 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदा टाउन स्टेशन से देश की पहली स्लीपर क्लास वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री छह अन्य जोड़ी ट्रेनों का भी उद्घाटन करेंगे। इस भव्य आयोजन के लिए मालदा टाउन स्टेशन को पूरी तरह से नया रूप दिया जा रहा हैप्रधानमंत्री के आगमन से पहले स्टेशन परिसर का सौंदर्यीकरण युद्ध स्तर पर चल रहा है। स्टेशन को मालदा की प्रसिद्ध लोक कला और सांस्कृतिक धरोहरों से सजाया गया है:गंभिरा मुखौटे: स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों ओर…
Read More
मालदा पुलिस की बड़ी कामयाबी: बरामद किए गए करीब 600 मोबाइल, असली मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

मालदा पुलिस की बड़ी कामयाबी: बरामद किए गए करीब 600 मोबाइल, असली मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

विभिन्न समय पर खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में मालदा जिला पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाकर पुलिस ने अलग-अलग नामी कंपनियों के कुल 594 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 'प्रत्यर्पण' कार्यक्रम के तहत सौंपे गए फोन शनिवार को मालदा जिला पुलिस कार्यालय में आयोजित एक विशेष 'प्रत्यर्पण' (वापसी) कार्यक्रम के माध्यम से ये मोबाइल फोन उनके वास्तविक हकदारों को सौंप दिए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पुलिस अधीक्षक (SP) अभिजीत बनर्जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संभव जैन, डीएसपी (मुख्यालय)…
Read More
सीमा पर फिर घुसपैठ, हबीबपुर में एक और बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार; ग्रामीणों में बढ़ी चिंताह बीबपुर

सीमा पर फिर घुसपैठ, हबीबपुर में एक और बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार; ग्रामीणों में बढ़ी चिंताह बीबपुर

बांग्लादेश की मौजूदा अस्थिर स्थिति के बीच पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशें जारी हैं। बुधवार तड़के सुबह हबीबपुर ब्लॉक के भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती गांव से एक और बांग्लादेशी युवक को पुलिस और सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है। मात्र २४ घंटे के भीतर यह दूसरी गिरफ्तारी है, जिससे सीमावर्ती इलाकों के निवासियों में चिंता का माहौल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद सुमन (२७) के रूप में हुई है। वह बांग्लादेश के नौगांव जिले के नितपुर इलाके का निवासी है। बुधवार तड़के सुमन हबीबपुर ब्लॉक की वैद्यपुर ग्राम पंचायत के…
Read More
नारी सम्मान और सुरक्षा के लिए ‘जागो नारी जागो वह्निशिखा’ संस्था ने निकाली ‘अधिकार यात्रा’

नारी सम्मान और सुरक्षा के लिए ‘जागो नारी जागो वह्निशिखा’ संस्था ने निकाली ‘अधिकार यात्रा’

नारी उत्पीड़न के खिलाफ और नारी के सम्मान की सुरक्षा के लिए 'जागो नारी जागो वह्निशिखा' संस्था के तत्वावधान में आज मालदा शहर में 'अधिकार यात्रा' का आयोजन किया गया। इस यात्रा में लगभग पांच सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।  यह अधिकार यात्रा 9 दिसंबर को कूचबिहार से शुरू हुई थी और आज मालदा पहुँची। मालदा में यह यात्रा मालदा टाउन स्टेशन से शुरू हुई और पूरे शहर का परिक्रमा किया। शहर परिक्रमा के बाद LIC मोड़ पर एक विरोध सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में वक्ताओं ने महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में अपने विचार…
Read More