30
Mar
मालदा जिले के रतुआ-2 ब्लॉक के पराणपुर इलाके में आज सुबह उस समय भारी तनाव फैल गया, जब सैकड़ों ग्रामीणों ने मतदाता सूची से अपने नाम गायब होने के विरोध में सड़क जाम कर दिया। सोमवार सुबह 9 बजे से ही पराणपुर ईदगाह स्टैंड पर मालदा-रतुआ राज्य सड़क को पूरी तरह बाधित कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क के बीचों-बीच पेड़ के तने डालकर यातायात ठप कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम के कारण राज्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हंगामे की खबर मिलते ही पुखुरिया थाने की पुलिस…
