14
Aug
पूरे राज्य के साथ साथ गुरुवार को मालदा में भी कन्याश्री दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मालदा शहर में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार को मालदा जिला प्रशासन ने मालदा टाउन हॉल में कन्याश्री दिवस मनाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका औपचारिक उद्घाटन जिला मजिस्ट्रेट नितिन सिंघानिया ने किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अनिंद्य सरकार, जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव, जिला परिषद अध्यक्ष लिपिका बर्मन घोष, विधायक सावित्री मित्रा, इंग्लिश बाजार नगरपालिका के चेयरमैन कृष्णेंदु चौधरी, ओल्ड मालदा नगरपालिका के चेयरमैन कार्तिक घोष, पार्षद चैताली घोष सरकार और कई अन्य…
