Malda

मालदा में फिर शूटआउट : चार बदमाशों ने व्यापारी को मारी दो गोलियां, हालत गंभीर

मालदा में फिर शूटआउट : चार बदमाशों ने व्यापारी को मारी दो गोलियां, हालत गंभीर

पश्चिम बंगाल के मालदा में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है| एक बार फिर से शूटआउट का मामला सामने आया है। गाजोल इलाके में मंगलवार रात एक व्यवसायी को चार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद घायल व्यापारी को गाजोल स्टेट जनरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल व्यापारी का नाम मनोजित मंडल (उम्र 45) है, जो बुनियादपुर इलाके के निवासी हैं। वे पेशे से एक व्यापारी हैं। घायल मनोजीत…
Read More
यूपीएससी परीक्षा पास कर मालदा जिले का नाम रोशन करने वाले अभिजीत चौधरी को उत्तर बंगाल प्रेस क्लब द्वारा किया गया सम्मानित 

यूपीएससी परीक्षा पास कर मालदा जिले का नाम रोशन करने वाले अभिजीत चौधरी को उत्तर बंगाल प्रेस क्लब द्वारा किया गया सम्मानित 

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी  ) परीक्षा पास कर मालदा जिले का नाम रोशन करने वाले अभिजीत चौधरी को उत्तर बंगाल प्रेस क्लब द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान उत्तर बंगाल प्रेस क्लब के सचिव  रामचंद्र मंडल, ऋषिपुर हाई स्कूल के कार्यवाहक शिक्षक माननीय धनंजय घोष, पत्रकार मृत्युंजय कर्मकार और बिश्वजीत साहा उपस्थित थे। मालदा के एक सुदूर गाँव के बेटे अभिजीत चौधरी को यूपीएससी पास कर आईआईएस बनने का अवसर मिला है। अभिजीत चौधरी, मालदा के इंग्लिश बाजार ब्लॉक के सत्तारी गाँव के बेटे हैं। सत्तारी हाई स्कूल में पढ़ाई करने के बाद, उन्होंने गौड़ कॉलेज में मास कम्युनिकेशन…
Read More
शहीद रैली के लिए मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर निर्मित सहायता केंद्र का उद्घटान हुआ

शहीद रैली के लिए मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर निर्मित सहायता केंद्र का उद्घटान हुआ

माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आह्वान पर, हर साल की तरह इस साल भी 21 जुलाई को कोलकाता के धर्मतला में एक ऐतिहासिक शहीद रैली होगी। उस रैली में मालदा से लगभग एक हजार तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहेंगे। ट्रेन से यात्रा करने में किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मालदा जिला युवा तृणमूल कांग्रेस की ओर से मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर एक सहायता केंद्र खोला गया। शुक्रवार रात को फीता काटकर सहायता केंद्र का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में युवा तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रसेनजीत दास, तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष…
Read More
महज दो दिनों की बारिश में इंग्लिश बाजार नगरपालिका के कई वार्ड हुए जलमग्न 

महज दो दिनों की बारिश में इंग्लिश बाजार नगरपालिका के कई वार्ड हुए जलमग्न 

मालदा  शहर में बाढ़ जैसी स्थति उत्पन्न हो गई। महज दो दिनों की बारिश में मालदा के इंग्लिश बाजार नगरपालिका के कई वार्ड पानी में डूब गए हैं। कहीं घुटनों तक पानी भर गया है तो कहीं घरों के अंदर तक पानी भर गया है। सड़कें जलमग्न हो गई हैं। पिछले दो दिनों की बारिश के कारण आज सुबह से इंग्लिश बाजार नगरपालिका के वार्ड नंबर 20 के सुभाष पल्ली और सर्वमंगला पल्ली समेत कई वार्डों में यह भयावह तस्वीर देखने को मिली है।  मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी पानी घुस गया है। अस्पताल के आपातकालीन विभाग की बालकनी में…
Read More
फुलहर नदी के कटाव से आतंकित है नदी किनारे में रहने वाले लोग, प्रशासन से की तत्काल कदम उठाने की मांग

फुलहर नदी के कटाव से आतंकित है नदी किनारे में रहने वाले लोग, प्रशासन से की तत्काल कदम उठाने की मांग

मालदा के मानिकचक ब्लॉक के मथुरापुर के शंकरटोला में फुलहर नदी के तट पर व्यापक कटाव हुआ है। पिछले कुछ दिनों में कटाव के कारण तट का एक बड़ा हिस्सा नदी में समा चुका है।  मिट्टी का तटबंध टूट कर नदी में समा गया है। इस कटाव को लेकर मथुरापुर के पाठानपारा के निवासियों की नींद उड़ गई है। नदी से बांध की दूरी महज 50 मीटर है। पाठानपारा गांव बांध के ठीक बगल में है। लोगों का कहना है कि प्रशासन अगर तत्काल कार्रवाई नहीं करता है तो मथुरापुर समेत पूरे जिले में भयावह स्थिति उत्पन्न हो सकती है।…
Read More