Lifestyle

‘ऑक्सीजन दंपति’ को किया गया सम्मानित 

‘ऑक्सीजन दंपति’ को किया गया सम्मानित 

उत्तर बंगाल में ऑक्सीजन दंपति के नाम से मशहूर जलपाईगुड़ी के शांतनु शर्मा और अनुस्मिता शर्मा को सम्मानित किया गया। इस दंपति ने कोरोना महामारी के दौरान लोगों को ऑक्सीजन सहित विभिन्न सेवाएं प्रदान की थी। इसके बाद जलपाईगुड़ी शहर में पांडापाड़ा दिशारी नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर के संस्थापक शांतनु शर्मा और अनुस्मिता शर्मा को पूरे उत्तर बंगाल में ऑक्सीजन दंपति के नाम से जाना जाने लगा। जलपाईगुड़ी की पाथेर सारथी नामक स्वयंसेवी संस्था द्वारा कोरोना काल में समाज सेवा में इनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ऑक्सीजन दंपति अनुस्मिता शर्मा का कहना है कि इस तरह का सम्मान लोगों को पहले से अधिक काम करने…
Read More
लाखों रुपये के प्रतिबंधित पटाखे जब्त

लाखों रुपये के प्रतिबंधित पटाखे जब्त

सिलीगुड़ी महकमा अंतर्गत नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने काली पूजा से पहले लाखों रुपये के अवैध पटाखे जब्त किये हैं। मालूम हो कि ये प्रतिबंधित पटाखे नक्सलबाड़ी बाजार से बरामद किए गए। हालांकि खबर है कि इस घटना में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गौरतलब है काली पूजा व दीपावली से पहले पुलिस प्रशासन की ओर से अवैध पटाखे के खिलाफ जबरदस्त छापेमारी की जा रही है। इससे पहले भी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर काफी मात्रा में अवैध  पटाखे  जब्त किये। पुलिस सूत्रों के अनुसार अवैध पटाखे के खिलाफ पुलिस की छापेमारी जारी रहेगी। 
Read More
अब लॉटरी विक्रेताओं ने लॉटरी बंद करने की उठायी मांग, किया प्रदर्शन

अब लॉटरी विक्रेताओं ने लॉटरी बंद करने की उठायी मांग, किया प्रदर्शन

लॉटरी विक्रेताओं ने शहर में लॉटरी की बिक्री बंद किये जाने की मांग की है। उनका आरोप है कि पूजा के दौरान लॉटरी की बिक्री से मुनाफा कम हुआ है। इसलिए वे लोग लॉटरी का कारोबार बंद करना चाहते हैं। लॉटरी बंद करने की मांग को लेकर सोमवार को इन लोगों ने फांसीदेवा में घोषपुकुर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लॉटरी विक्रेताओं ने आरोप लगाया कई राज्यों में लॉटरी बंद होने के बावजूद इस राज्य में अभी भी लॉटरी की बिक्री धड्ड्ले से हो रही है। इन लोगों ने प्रशासन से तत्काल लॉटरी की बिक्री पर रोक…
Read More
रास उत्सव के लिए रास चक्र बनता है मुस्लिम परिवार, तीन पीढ़ियों से कर रहा काम

रास उत्सव के लिए रास चक्र बनता है मुस्लिम परिवार, तीन पीढ़ियों से कर रहा काम

कूचबिहार शहर के पास तोर्षा नदी के तट पर एक मुस्लिम परिवार तीन पीढ़ियों से रास उत्सव में काम आने वाले रासचक्र बनाता आ रहा है। रविवार को लक्ष्मी पूर्णिमा के दिन उपवास रहकर अल्ताफ ने रसचक्र बनाने का काम शुरू किया। उल्लेखनीय है कि महाराजा नृपेंद्रनारायण ने १८९३ में बैरागी दिघी के तट पर मदनमोहन मंदिर का निर्माण कराया गया था। हर साल रास पूर्णिमा के दिन यहाँ रात उत्सव शुरू होता है। पहले राजा रासचक्र को घुमाकर रास उत्सव की शुरुआत करते थे। अब देवत्र ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष और कूचबिहार के जिलाधिकारी इस उत्सव का उद्घाटन करते हैं। यह रासचक्र हिंदू, मुस्लिम और बौद्ध…
Read More
कूचबिहार में रक्तदान शिविर का आयोजन

कूचबिहार में रक्तदान शिविर का आयोजन

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तेरापंथ परिषद की ओर से शनिवार को  कूचबिहार स्थित जैन मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कूचबिहार नगर पालिका के अध्यक्ष रवींद्रनाथ घोष ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस रक्तदान शिविर में कूचबिहार दक्षिण विधानसभा के विधायक निखिल रंजन दे समेत नौ गणमान्य लोग उपस्थित थे। तेरापंथ परिषद के सदस्यों ने बताया कि समाज में रक्त की कमी को पूरा करने के लिए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। रक्तदान शिविर में एकत्रित रक्त को कूचबिहार मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में जमा किया जाएगा।
Read More