17
May
जागरूकता से सड़क दुर्घटनाएं कम हो रही हैं। स्कूल के समर प्रोजेक्ट का अनुभव लेने आए जलपाईगुड़ी मारवाड़ी विद्यालय के छात्राओं ने सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारियां हासिल की। बुधवार को जलपाईगुड़ी ट्रैफिक पुलिस विभाग ने स्कूली छात्राओं को सड़क सुरक्षा के मुद्दों से अवगत कराने की पहल की। प्रदेश के सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों में विभिन्न विषयों पर प्रोजेक्ट तैयार करने का कार्य चल रहा है। छात्र भविष्य में किस प्रकार समाज को आगे ले जा सकते हैं, समाज को किस प्रकार से सहयोग कर सकते हैं यह उन्हें समझाने के प्रयास किये जा रहे हैं।…
