26
Feb
चूहे खेतों मे लगाये गए आलू को नष्ट कर रहे हैं, आलू के पौधों को काट रहे हैं और नये उगे आलू को बिलों में छुपा रहे हैं। इसी किसान काफी परेशान और उनको समझ नहीं आ रहा है कि आखिर क्या करें। जलपाईगुड़ी सदर ब्लॉक के प्रसन्नानगर मोहल्ले के किसान किशोर कुमार बारुरी ने कहा कि इस साल मैंने अपनी दो बीघे जमीन पर ज्योति आलू की खेती की है। लेकिन आलू पूरी तरह परिपक्व होने से पहले ही चूहों का अत्याचार शुरू हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि एक तरफ चूहे आलू के पेड़ों को काट रहे हैं…
