18
Sep
जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी की जिलाशासक शमा परवीन और जलपाईगुड़ी के पुलिस अधीक्षक उमेश खंडबहाल ने जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अचानक से आज जलपाईगुड़ी की जिलाधिकारी शमा परवीन और पुलिस अधीक्षक उमेश खंडाबहाल ने जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंच गए और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक ने मरीजों, मरीजों के परिवार के सदस्यों, डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल के कर्मचारियों के साथ बातचीत की, उनके विचार सुनने के बाद चिंताओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। आपको बता दे की आरजी कर घटना के बाद से सभी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया…
