27
Nov
जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाट में आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर नागराकाटा में इलाही का आयोजन किया जायेगा। 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 4 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इस दौरान डुआर्स की विविध संस्कृति को उजागर करने के साथ ही खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी । कार्यक्रम विभिन्न भाषाओं और समुदायों को एकजुट करेगा। पश्चिमी डुआर्स के प्रवेश द्वार एलेनबारी से लेकर पूर्वी डुआर्स छोर संकोश तक के विस्तृत क्षेत्र के निवासी इसमें भाग लेंगे।नागराकाटा में स्कूल शिक्षकों के एक स्वैच्छिक संगठन प्रेरणा वेलफेयर सोसाइटी ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कार्यक्रम के सभी विवरणों की घोषणा…
