Jalpaiguri

मुख्यमंत्री के उत्तर बंगाल,दौरे के मद्देनजर अलर्ट मोड पर पुलिस – प्रशासन , जगह जगह हो रही छापेमारी

मुख्यमंत्री के उत्तर बंगाल,दौरे के मद्देनजर अलर्ट मोड पर पुलिस – प्रशासन , जगह जगह हो रही छापेमारी

जलपाईगुड़ी : मुख्यमंत्री के उत्तर बंगाल आगमन से पहले पुलिस -  प्रशासन की ओऱ से आपराधिक गतिविधिओं के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी है। जलपाईगुड़ी में आबकारी विभाग की ओर से जगह जगह छापेमारी की जा रही है। आबकारी विभाग ने जलपाईगुड़ी जिला पुलिस के साथ शहर से सटे करलावेल्ली और डेंगुआझा के चाय बागान सहित विभिन्न इलाकों में छापेमारी की।आबकारी विभाग के सूत्रों के अनुसार शराब बनाने वाली फैक्ट्रियों और अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
Read More
विशाल बोयाल मछली को देखने के लिए  उमड़ रही है  लोगों की, लेकिन नहीं मिल रहा है कोई खरीददार

विशाल बोयाल मछली को देखने के लिए  उमड़ रही है  लोगों की, लेकिन नहीं मिल रहा है कोई खरीददार

जलपाईगुड़ी : नदी में मिली विशाल बोयाल मछली को देखने के लिए  जलपाईगुड़ी  मछली बाज़ार में  लोगों की भी तो उमड़ रही है, लेकिन खरीददार नहीं मिले रहे हैं।आज तीस्ता नदी से एक विशाल बोयाल मछली पकड़ी गई। जिसे देखने के लिए बाजार में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। यह विशाल बोआल मछली जलपाईगुड़ी शहर के बाहर तीस्ता नदी से पकड़ी गई थी। आज सुबह कुछ  स्थानीय लोगों ने एक बड़ी बोआल मछली जाल से पकड़ा गया। और जब मछली को बाजार में लाया गया है तो उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। हालांकि इस…
Read More
जलपाईगुड़ी में सर्दी का कहर जारी, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री पहुंचा 

जलपाईगुड़ी में सर्दी का कहर जारी, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री पहुंचा 

जलपाईगुड़ी :  उत्तर बंगाल और जलपाईगुड़ी में सर्दी का कहर जारी है। गुरुवार सुबह से ही जलपाईगुड़ी कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। आकाश में  बादल छाए हुए। सुबह में हल्की बूंदाबांदी के साथ और हल्की धूप का मिश्रण देखने को मिला  है। जलपाईगुड़ी में आज न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री है। सुबह और शाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यद्यपि दिन चढ़ने के साथ-साथ हल्की गर्मी महसूस होती है, लेकिन शाम को पुनः ठंड हो जाती है। सुबह और शाम को लोगों को शरीर गर्म करने के लिए आग जलाते देखना आम बात है।
Read More
लतागुड़ी से चालशा तक शुरू होगा सड़क चौड़ीकरण का काम, शुरू हुआ सर्वेक्षण

लतागुड़ी से चालशा तक शुरू होगा सड़क चौड़ीकरण का काम, शुरू हुआ सर्वेक्षण

जलपाईगुड़ी : लतागुड़ी-चालशा तक जंगल पथ का चौड़ीकरण किया जाएगा, इसके लिए  स्थलाकृति सर्वेक्षण शुरू हो गया है। मयनागुड़ी से गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान, लतागुड़ी होते हुए चालसा तक सड़क चौड़ा किया जाएगा।   जलपाईगुड़ी जिले के डुआर्स से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का पहले ही विस्तार किया जा चुका है, तथा मेटेली थाना अंतर्गत चपरामारी अभयारण्य से सटे क्षेत्र से होकर चीन सीमा पर स्थित डोकलाम तक पहुंचने के लिए एक विशेष मार्ग बनाया गया है। मयनागुड़ी से लतागुड़ी तक जंगल के रास्ते सड़क का विस्तार करने के लिए स्थलाकृति सर्वेक्षण का पहला चरण जोरों पर चल रहा है। इस संदर्भ…
Read More
जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुष्ठ रोगियों की चल रही है जटिल सर्जरी

जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुष्ठ रोगियों की चल रही है जटिल सर्जरी

जलपाईगुड़ी : सरकारी पहल के तहत जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जटिल सर्जरी के जरिए कुष्ठ रोगियों के इलाज की व्यवस्था की गई है। जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों सहित विभिन्न क्षेत्रों के कुल 30 मरीज मरीज सर्जरी से गुजर रहे हैं। कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के 8 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम यह सर्जरी कर रही है। इनका नेतृत्व प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ. रूपनारायण भट्टाचार्य कर रहे हैं। कुष्ठ रोग के कारण इन 30 रोगियों का सामान्य जीवन बदल गया। समय पर उपचार न मिलने के कारण उन्हें शारीरिक विकृतियां झेलनी पड़ीं। उसने काम करने की…
Read More