Jalpaiguri

आग से जलपाईगुड़ी में एक घर जलकर ख़ाक 

आग से जलपाईगुड़ी में एक घर जलकर ख़ाक 

सुबह से ही कड़ी धूप लोगों को झुलसा रही है. इस बीच जलपाईगुड़ी में आग लगने से हड़कंप मच गया। जलपाईगुड़ी पहाड़पुर ग्राम पंचायत के छोटा चौधरीपाड़ा  इलाके में स्थित एक घर में आग लग गयी।  जलपाईगुड़ी अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचित किया। फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।  छोटा चौधरीपाड़ा  निवासी अबू बक्कर सिद्दीकी ने बताया कि उनके घर में तीन लोग रहते थे। आज वे धार्मिक कार्य के लिए घर से बाहर हैं। घर के अंदर एक चूल्हा थी, संभावना है कि आग चूल्हे से लगी होगी । मैंने तुरंत जलपाईगुड़ी अग्निशमन विभाग…
Read More
राहत  वितरण को लेकर  लोगों में आक्रोश, बीडीओ कार्यालय  कर कर्मियों को किया घेराव

राहत  वितरण को लेकर  लोगों में आक्रोश, बीडीओ कार्यालय  कर कर्मियों को किया घेराव

राहत  वितरण को लेकर  लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है,  स्थानीय लोगों ने  आज राहत देने आये बीडीओ कार्यालय कर्मियों को घेर लिया और प्रदर्शन करने लगे। जलपाईगुड़ी के दक्षिण सुकांत नगर के निवासियों ने सड़क पर पेड़ों की टहनियां फेंककर इलाके को घेर लिया। बताया जाता है तूफान में डेढ़ सौ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए, लेकिन केवल छह लोगों को राहत मिली। इस के बाद पूरे इलाके के लोगों में गुस्सा फैल गया। बीडीओ कार्यालय का घेराव कर  प्रदर्शन जारी है।
Read More
चक्रवाती तूफ़ान से प्रभावित लोगों की मदद को पहुंचा डीएम व एसपी ,  हर सभव सहयोग का दिया भरोसा

चक्रवाती तूफ़ान से प्रभावित लोगों की मदद को पहुंचा डीएम व एसपी ,  हर सभव सहयोग का दिया भरोसा

जलपाईगुड़ी जिले के मैनागुड़ी के वार्निश, पुतिमारी में पिछले रविवार को आये चक्रवाती तूफ़ान से पूरा गांव तबाह हो गया। विभिन्न  स्वयंसेवी संगठनों व सामाजिक कार्यकर्ता तूफान से तबाह हुए लोगों की मदद में जुट गए हैं।स्वयंसेवी संगठनों की ओर  से तूफ़ान पीड़ितों को पानी, सूखा भोजन, दाल, चावल आदि से मदद कर रहे हैं। इस प्राकृतिक आपदा के  तीन दिन बीत जाने के बाद आज  जलपाईगुड़ी  की डीएम  व एसपी समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी  राहत सामग्री लेकर प्रभावितों की मदद के लिए गांव पहुंचे। इन प्रशासनिक अधिकारियों ने  घर-घर जाकर लोगों में राहत सामग्री बांटी और उचित सरकारी सहायता…
Read More
तूफान पीड़ितों की मदद करने में जुटा है प्रशासन, राहत शिविरों खोलने के साथ घर- घर पहुंचाई  जा रही है खाद्य सामग्रियां 

तूफान पीड़ितों की मदद करने में जुटा है प्रशासन, राहत शिविरों खोलने के साथ घर- घर पहुंचाई  जा रही है खाद्य सामग्रियां 

जलपाईगुड़ी के मैनागुड़ी ब्लॉक का विस्तृत इलाका चक्रवात से प्रभावित हुआ है। इस तूफान से मैनागुड़ी ब्लॉक में मौतें भी  हुई है। सैकड़ों लोग घायल हुए है। इनमें से कई लोग जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती हैं। इधर इस घटना के बाद से पुलिस और ब्लॉक प्रशासन के नेतृत्व में राहत बचाव कार्य जोर-शोर से जारी है। पुलिस एवं ब्लॉक प्रशासन द्वारा राहत शिविर का लगाया गया है। राहत शिविर में भोजन एवं आवास की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा रात में कई घरों में पॉलीथिन वितरित की गयी ।  आज मैनागुड़ी थाने के पुलिस अधिकारियों ने…
Read More
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जलपाईगुड़ी में चल रही है जबरदस्त नाका चेकिंग

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जलपाईगुड़ी में चल रही है जबरदस्त नाका चेकिंग

लोकसभा का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए जलपाईगुड़ी में जबरदस्त नाका चेकिंग चल रही है.कोई व्यक्ति भी अवैध रूप से नकदी, अवैध सामान या हथियार लेकर चुनाव के समय शहर में प्रवेश नहीं कर सके, इसलिए शहर का प्रवेश द्वार गोसला मोड़ से सटे क्षेत्र में जबरदस्त नाका चेकिंग चलायी जा रही  है।साथ ही पुलिस और प्रशासन 24 घंटे सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी कर रही है।लोकसभा चुनाव के ध्यान में रखते हुए जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के बगल में गौशाला चौराहे के पास कैमरा लगाया गया है। नाका चेकिंग के दौरान प्रशासनिक पक्ष में एक मजिस्ट्रेट…
Read More