26
Feb
पूर्वोत्तर भारत के शैव तीर्थ स्थलों में से एक ऐतिहासिक जलपेस मदिर में महाशिवरात्रि पर भारी भीड़ उमड़ी हुई है। इसी के साथ ही जलपेस मेला शुरू हो गया है।शिवरात्रि पर पूर्वोत्तर भारत के पारंपरिक जलपेश मंदिर में उमड़ी भीड़ इतनी ज्यादा है कि ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है। मैनागुरी स्थित जलपेश मंदिर पूर्वोत्तर भारत के सबसे पुराने और सबसे पारंपरिक शैव मंदिरों में से एक है। वहीं शिवरात्रि के अवसर पर बुधवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। जलपाईगुड़ी जिले के मैनागुड़ी ब्लॉक में स्थित पारंपरिक जलपेश मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा-अर्चना करने और जल…
