Jalpaiguri

जलपाईगुड़ी के बेलाकोबा में कबाड़ की दुकान में आग लगने से हड़कंप

जलपाईगुड़ी के बेलाकोबा में कबाड़ की दुकान में आग लगने से हड़कंप

जलपाईगुड़ी ज़िले के बेलाकोबा स्थित आदर्श पाड़ा में एक कबाड़ की दुकान में आग लग गई। बेलाकोबा वन विभाग कार्यालय से सटे आदर्श पाड़ा स्थित एक कबाड़ की दुकान में बुधवार तड़के आग लगने से चारो ओर हड़कंप मच गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बाबू मिया नामक व्यक्ति की इस दुकान में देर रात करीब 1:15 बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुँच गए। उनके प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया। आज सुबह, ज़िले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग में दुकान तो जल गई, लेकिन कोई हताहत नहीं…
Read More
श्रावण मेले के लिए सज रहा जलपेश मंदिर, कुछ दिनों बाद गूंजेंगे हर हर महादेव के नारे 

श्रावण मेले के लिए सज रहा जलपेश मंदिर, कुछ दिनों बाद गूंजेंगे हर हर महादेव के नारे 

जलपेश में कुछ ही दिनों में उत्सव का माहौल होने वाला है! जलपेश मंदिर परिसर श्रावण मास के मेले के लिए तैयार है।  मेले के लिए जलपेश मंदिर और उससे सटी तीस्ता नदी के तट पर गहन तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कमर कस ली है। श्रावण मास में श्रद्धालु तीस्ता नदी के जल में स्नान कर जलपेश मंदिर की यात्रा करते हैं। लेकिन हर साल मानसून के कारण तीस्ता नदी में काफी उथल-पुथल मच जाती है। इसलिए इस साल नदी के किनारों…
Read More
जलपाईगुड़ी के पहाड़पुर में मिले तेंदुए के पैरों के निशान, लोगों में  दहशत, वन विभाग अलर्ट

जलपाईगुड़ी के पहाड़पुर में मिले तेंदुए के पैरों के निशान, लोगों में  दहशत, वन विभाग अलर्ट

जलपाईगुड़ी शहर से सटे पहाड़पुर ग्राम पंचायत इलाके में तेंदुए की दहशत सामने आई है। पहाड़पुर के कालियागंज से सटे नवापाड़ा गांव में तेंदुए के पैरों के निशान दिखाई दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने भी तेंदुए जैसे जानवर को देखने का दावा किया है। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। इधर खबर मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को सावधानी से चलने की सलाह दी। स्थानीय लोगों में जागरूकता फैलाने के अलावा वन विभाग ने बाघों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की पहल की है। कालियागंज से सटे नवापाड़ा…
Read More
रात के अंधेरे में राशन  सामग्रियों की हो रही थी तस्करी, पुलिस ने 1770 किलो चावल और 785 किलो आटा  किया जब्त

रात के अंधेरे में राशन  सामग्रियों की हो रही थी तस्करी, पुलिस ने 1770 किलो चावल और 785 किलो आटा  किया जब्त

रात के अंधेरे में राशन के सामान की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने छापेमारी कर तस्करी को नाकाम किया। पुलिस ने इस छापेमारी में भारी मात्रा में चावल और आटा बरामद किया गया। जलपाईगुड़ी के बेलाकोबा की घटना को लेकर लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रहा है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बेलाकोबा चौकी पुलिस ने रविवार देर रात एक पिकअप वैन  को रोका। वाहन की तलाशी में चावल की बोरियां और आटे के पैकेट मिले। इसमें करीब 1770 किलो चावल और 785 किलो आटा था। पुलिस ने उन सामानों को जब्त कर लिया, क्योंकि…
Read More
जलपाईगुड़ी के एक नर्सिंग होम में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

जलपाईगुड़ी के एक नर्सिंग होम में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

जलपाईगुड़ी के नर्सिंग होम केवल लोगों का  इलाज ही नहीं कर रहे है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी निर्वहन कर रहे है। शनिवार को जलपाईगुड़ी शहर से सटे पहाड़पुर मोड़ पर स्थित इस निजी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और कई दयालु लोगों की सहज भागीदारी से यह शिविर सफल रहा। पता चला है कि यह कदम अस्पताल में रक्त की कमी को पूरा करने के लिए उठाया गया है। नर्सिंग होम के एक डॉक्टर ने कहा कि रक्त की मांग अक्सर बढ़ जाती है, और उस संकट को कम करने के लिए इस…
Read More