19
Jul
सिलीगुड़ी ट्रैफिक पुलिस ने शहर में ट्रैफिक जाम को करने और पैदल चलने वालों की समस्या को कम करने के लिए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। आज सुबह जलपाईमो ड़ इलाके में एक विशेष अभियान शुरू हुआ। सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के ट्रैफिक विभाग ने फुटपाथों पर कब्जा करने वाले और अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान में जलपाईमो ड़ ट्रैफिक रक्षक बल के अधिकारी मौजूद थे। फुटपाथों पर कब्जा करने वाले कई ठेले और दुकानों को हटा दिया गया है। फेरीवालों को यातायात सामान्य बनाए रखने की चेतावनी दी गई है।…
