20
Sep
जलपाईगुड़ी ज़िले में दुर्गा पूजा की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए शनिवार को पुलिस अधीक्षक ख़ांडबहाले उमेश गणपत के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम ने धूपगुड़ी शहर के कई पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने देखा कि मंडप निर्माण कार्य प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के अनुसार हो रहा है या नहीं, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, अग्नि-निरोधक इंतज़ाम और ट्रैफिक कंट्रोल की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक के साथ इस निरीक्षण में मौजूद थे — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) समीर अहमद, धूपगुड़ी की एसडीओ पुष्पा डोलमा लेप्चा, एसडीपीओ गैलसन लेप्चा, धूपगुड़ी थाना प्रभारी, फायर…
