India

टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिला कांग्रेस का साथ

टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिला कांग्रेस का साथ

 टेट उत्तीर्ण करने के बाद लंबे समय से नौकरी नहीं मिलने से क्षुब्ध अभ्यार्थी नौकरी के मांग को लेकर कोलकाता में प्रदर्शन कर रहे हैं। नौकरी की मांग कर रहे ये अभ्यार्थी लंबे समय से गांधी मूर्ति के सामने अपना आंदोलन जारी रखे हैं। जलपाईगुड़ी जिला राष्ट्रीय कांग्रेस ने उनकी जायज मांगों का समर्थन किया है।  उनके समर्थन में आज राजीव भवन के सामने कांग्रेस की ओर से प्रतीकात्मक पथावरोध किया गए। आंदोलन कर रहे कांग्रेस नेताओं ने सरकार से टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नौकरी देने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा राज्य की मुख्यमंत्री आज  मालबाजार आ रही  हैं, इसलिय…
Read More
‘ऑक्सीजन दंपति’ को किया गया सम्मानित 

‘ऑक्सीजन दंपति’ को किया गया सम्मानित 

उत्तर बंगाल में ऑक्सीजन दंपति के नाम से मशहूर जलपाईगुड़ी के शांतनु शर्मा और अनुस्मिता शर्मा को सम्मानित किया गया। इस दंपति ने कोरोना महामारी के दौरान लोगों को ऑक्सीजन सहित विभिन्न सेवाएं प्रदान की थी। इसके बाद जलपाईगुड़ी शहर में पांडापाड़ा दिशारी नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर के संस्थापक शांतनु शर्मा और अनुस्मिता शर्मा को पूरे उत्तर बंगाल में ऑक्सीजन दंपति के नाम से जाना जाने लगा। जलपाईगुड़ी की पाथेर सारथी नामक स्वयंसेवी संस्था द्वारा कोरोना काल में समाज सेवा में इनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ऑक्सीजन दंपति अनुस्मिता शर्मा का कहना है कि इस तरह का सम्मान लोगों को पहले से अधिक काम करने…
Read More
लाखों रुपये के प्रतिबंधित पटाखे जब्त

लाखों रुपये के प्रतिबंधित पटाखे जब्त

सिलीगुड़ी महकमा अंतर्गत नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने काली पूजा से पहले लाखों रुपये के अवैध पटाखे जब्त किये हैं। मालूम हो कि ये प्रतिबंधित पटाखे नक्सलबाड़ी बाजार से बरामद किए गए। हालांकि खबर है कि इस घटना में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गौरतलब है काली पूजा व दीपावली से पहले पुलिस प्रशासन की ओर से अवैध पटाखे के खिलाफ जबरदस्त छापेमारी की जा रही है। इससे पहले भी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर काफी मात्रा में अवैध  पटाखे  जब्त किये। पुलिस सूत्रों के अनुसार अवैध पटाखे के खिलाफ पुलिस की छापेमारी जारी रहेगी। 
Read More
तंत्र-मंत्र सीखने के लिए 9 साल की बच्ची की बलि देने का आरोप

तंत्र-मंत्र सीखने के लिए 9 साल की बच्ची की बलि देने का आरोप

एक युवक पर तंत्र मंत्र सीखने के लिए एक नौ साल की बालिका की बलि देने का गंभीर आरोप लगा है। यह घटना मालदा जिलान्तर्गत चांचल थाना क्षेत्र के गौरहंड इलाके में बुधवार रात को घटी है। स्थानीय लोगों को बच्ची का शव मिला। उसके बाद, उन्होंने किस घटना में शामिल होने के संदेह में विक्रम भगत नाम के एक स्थानीय युवक, जो बीस साल का है को पकड़कर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर चांचल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के…
Read More
नॉर्थ बंगाल एक्सप्लोरर्स क्लब के पर्वतारोहियों ने माउंट अन्नपूर्णा बेस कैंप किया फतह

नॉर्थ बंगाल एक्सप्लोरर्स क्लब के पर्वतारोहियों ने माउंट अन्नपूर्णा बेस कैंप किया फतह

यूनेस्को ने पश्चिम बंगाल के सबसे अधिक लोकप्रिय दुर्गा पूजा को विश्व विरासत की सूची में शामिल किया है। यूनेस्को द्वारा दुर्गा पूजा को मान्यता मिलने के बाद इस वर्ष पूरे बंगाल में अधिक उत्साह और उमंग के साथ यादगार तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। दूसरी ओर इस कामयाबी को यादगार बनाने के लिए सिलीगुड़ी के नॉर्थ बंगाल एक्सप्लोरर्स क्लब के 8 सदस्यों का एक पर्वतारोही समूह 1 अक्टूबर, 2022  को माउंट अन्नपूर्णा बेस कैंप (4130 मीटर) फतह के लिए सिलीगुड़ी से रवाना हुआ। टीम के सदस्यों में शंकू विश्वास ( लीडर), सुभोजित भद्रा, मम्पी सरकार (विश्वास), रणवीर सरकार, शुवेंदु भट्टाचार्य, अभिज्योति पाल, राजीव बसाक,…
Read More