20
Jun
अभिनेता अभिषेक बच्चन ने मुंबई के बोरीवली इलाके में ओबेरॉय रियल्टी के ओबेरॉय स्काई सिटी प्रोजेक्ट में 15.42 करोड़ रुपये में छह फ्लैट खरीदे हैं। दस्तावेजों के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर ने कुल 4,894 वर्ग फुट के रेरा कारपेट वाले इन फ्लैट्स को 31,498 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से खरीदा है। ये छह अपार्टमेंट बोरीवली पूर्व में वेस्टर्न एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित एक इमारत की 57वीं मंजिल पर स्थित हैं। इन छह अपार्टमेंटों को 28 मई, 2024 को पंजीकृत किया गया है और इनमें 10 कार पार्किंग सुविधाएं हैं। छह फ्लैटों में से दो फ्लैट 252 वर्गफुट के हैं,…
