Education

गरीब बच्चों के लिए कोचिंग सेंटर खोल रही पुलिस

गरीब बच्चों के लिए कोचिंग सेंटर खोल रही पुलिस

अलीपुरद्वार जिला पुलिस ने शनिवार को मदारीहाट में एक कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार अलीपुरद्वार जिला पुलिस की ओर से अलीपुरद्वार जिले के विभिन्न थानों में कोचिंग सेंटर खोले जा रहे हैं, जिसमें इलाके के छात्रों को विभिन्न परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।   अलीपुरद्वार जिला पुलिस अधीक्षक वाई रघुवंशी ने शनिवार को मदारीहाट में कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अन्य पुलिस अधिकारी समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Read More
स्कूलकी बच्चों के साथ बीडीओ ने लिया ‘मिड  डे मील’ का मजा

स्कूलकी बच्चों के साथ बीडीओ ने लिया ‘मिड  डे मील’ का मजा

पूजा की छुट्टियों के बाद प्राथमिक विद्यालय खुल गए हैं। गुरुवार को कालचीनी के बीडीओ प्रशांत बर्मन और प्रखंड प्रशासन के अधिकारी मिड डे मील की गुणवत्ता जांचने के लिए कालचीनी प्रखंड के कई प्राथमिक विद्यालयों का दौरा किया। इस संबंध में बीडीओ प्रशांत बर्मन ने कहा, 'छात्रों को उचित पौष्टिक भोजन मिल रहा है या नहीं? इसकी जाँच के लिए वे लोग आज विभिन्न विद्यालयों का दौरा किया।' इसकेअलावा आज  कई प्राथमिक स्कूलों का दौरा कर इस बात का पता लगाया गया कि इन स्कूलों में  ठीक से पढ़ाई होती है  या नहीं। गौरतलब है कि बीडीओ प्रशांत बर्मन ने…
Read More
क़ानूनी लड़ाई के बाद 2014 में टेट उत्तीर्ण जलपाईगुड़ी के सात अभ्यर्थियों को मिली नौकरी

क़ानूनी लड़ाई के बाद 2014 में टेट उत्तीर्ण जलपाईगुड़ी के सात अभ्यर्थियों को मिली नौकरी

प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए 2014 में टेट परीक्षा का आयोजन किया गया था। हालांकि भर्ती सूची 2016 में प्रकाशित हुई थी। जलपाईगुड़ी जिले के 7 लोगों के नाम इस सूची में नहीं थे। इधर बताया जा रहा है कथित तौर पर भर्ती परीक्षा में 6 प्रश्न गलत थे। राज्य के अन्य जिलों के साथ साथ इन नौकरी के इच्छुक इन सात उम्मीदवारों ने भी इस बारे में कलकत्ता उच्च न्यायालय में भी मामला दायर किया था। न्यायधीश अभिजीत गंगोपाध्याय ने 2018 में इस मामले का फैसला सुनाया था। अदालत के आदेश के बाद आखिरकार इन सात लोगों को नौकरी मिल गयी। वे…
Read More
जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है छात्राएं

जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है छात्राएं

निर्मल विद्यालय अभियान के तहत जलपाईगुड़ी में जल संरक्षण के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए छात्राओं  की ओर से विशेष पहल की जा रही है।  जलपाईगुड़ी में जल संरक्षण को लेकर छात्राओं की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शहर के मारवाड़ी गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राएं जल संरक्षण को लेकर लोगों को   जागरूक करने में जुटी है।   स्कूल की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी बागची ने कहा, ''पानी को किसी भी तरह से बर्बाद नहीं किया जा सकता। जल संरक्षण के बारे में लोगों को सचेत करने के लिए यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।''
Read More
 लक्ष्मीकांत राय को किया गया ‘बंग गौरव सम्मान -2022 ‘ से  सम्मानित 

 लक्ष्मीकांत राय को किया गया ‘बंग गौरव सम्मान -2022 ‘ से  सम्मानित 

डुआर्स के फालाकाटा प्रखंड के धनीरामपुर  दो नंबर ग्राम पंचायत के खगेनहाट के सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मीकांत राय को 'बंग गौरव सम्मान 2022 ' से नवाजा गया।  उन्हें विशेष रूप से विकलांग बच्चों और किशोरों की शिक्षा, खेल और समाज सेवा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए 'बंग गौरव सम्मान 2022' प्रदान किया गया है। कोलकाता में 'वर्ल्ड बुक ऑफ़ स्टार रिकार्ड्स ' नामक प्रकाशन और सामाजिक विकास संगठन द्वारा 18 सितंबर को उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया। गौरतलब है उन्होंने कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जिले में विशेष आवश्यकता वाले लगभग 300 छात्रों को स्कूल भेजा। उच्च शिक्षा के साथ साथ  पांच …
Read More