04
Jun
विहटा थाने से कुछ दूरी पर गोकुलपुर स्थित उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक में सोमवार को दिनदहाड़े नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया और 14 लाख नकदी लूट ली। डकैतों ने गार्ड समेत बैंक के सभी कर्मियों और मौके पर मौजूद ग्राहकों को बाथरूम में बंद कर दिया। लूटपाट के बाद सभी फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसडीपीओ द्वितीय पंकज कुमार मिश्रा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके की नाकाबंदी कर दी। लेकिन, डकैतों का कोई सुराग नहीं लगा। पूछताछ में कर्मियों ने बताया कि डकैत आधा दर्जन की संख्या में…
