06
Jul
हाथीदह थानाध्यक्ष निधि कुमारी के आवास पर घरेलू काम करने वाले नौकर को बंधक बनाकर उसके साथ बेरहमी से की गई मारपीट करने के मामले में शुक्रवार को ग्रामीण एसपी रौशन कुमार ने थानाध्यक्ष निधि कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले में जानकारी देते हुए जांच के लिए हाथीदह थाना पहुंचे एएसपी अपराजित लोहान ने बताया कि हाथीदह ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी विपिन महतो की पत्नी सीता देवी ने उनके कार्यालय में आकर लिखित शिकायत की कि हाथीदह थानाध्यक्ष निधि कुमारी ने उनके पुत्र सूरज कुमार को अपने आवास पर बंधक बनाकर रखी हैं।…
