Crime

1.53 करोड़ की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

1.53 करोड़ की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

झारखंड सीआईडी ने 1.53 करोड़ की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. सीआईडी की टीम ने उत्तरप्रदेश के हापुड़ के रहने वाले मो. आसिफ को दबोच लिया. सीआईडी ने सोमवार को बताया कि साइबर अपराधियों ने वादी से वाट्सअप के माध्यम से संपर्क किया और राशि निवेश करने का प्रलोभन दिया. कहा कि जल्द ही पैसा 5-10 गुणा बढ़ जाएगा. इसके बाद भुक्तभोगी को वाट्सअप पर एक लिंक भेजा और कुल 1.53 करोड़ रुपये की ठगी कर ली थी.
Read More
शराब कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

शराब कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

यह रकम और बढ़ने का अनुमान है. इस बीच, एजेंसी ने इस केस में जेल में बंद झारखंड राज्य बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के वित्त महाप्रबंधक के पद पर तैनात रहे सुधीर कुमार दास, पूर्व महाप्रबंधक सुधीर कुमार और शराब दुकानों के लिए मैनपावर सप्लाई करने वाली प्लेसमेंट एजेंसी मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी सर्विसेज प्रा. लि. के स्थानीय प्रतिनिधि नीरज कुमार को अदालत के आदेश पर दो दिनों के रिमांड पर लेकर गुरुवार से पूछताछ शुरू की है. जांच में झारखंड के शराब घोटाले का छत्तीसगढ़ के कारोबारियों से गहरा संबंध सामने आया है. छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले…
Read More
चर्चित कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत

चर्चित कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत

रांची के चर्चित कोयला कारोबारी मनीष धानुका की रविवार शाम गोली लगने से मौत हो गई. उनका शव उनके आवास पर एक कमरे में पाया गया है. शव के पास उनका लाइसेंसी हथियार भी मिला है मनीष ने जान-बूझकर खुद को गोली मारी या फिर गलती से गोली लगने से उनकी मौत हुई, इसकी जांच की जा रही है. मनीष रांची शहर के गाड़ीखाना इलाके में रहते थे. गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर कोतवाली इलाके के डीएसपी प्रकाश सोय और थाना प्रभारी आदिकांत महतो पुलिस टीम…
Read More
जमीन दलाल ने जमीन मालिक से एग्रीमेंट कराया, पैसा मांगा तो जमीन मालिक की करा दी हत्या, चार गिरफ्तार

जमीन दलाल ने जमीन मालिक से एग्रीमेंट कराया, पैसा मांगा तो जमीन मालिक की करा दी हत्या, चार गिरफ्तार

जिले के रातू थाना क्षेत्र के बांधलता टोंगरी में छह दिन पहले बुजुर्ग बंधना उरांव की पत्थर से कूचकर हत्या किए जाने की गुत्थी रांची पुलिस ने सुलझा ली है। जमीन दलालों ने अपराधियों को छह लाख की सुपारी देने का वादा कर हत्या की वारदात को अंजाम दिलाया है। पुलिस ने जमीन दलाल समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में रातू के छोटू कच्छप, अघनु मुंडा उर्फ अघनु नगडूवार, लोहरदगा के अमन लकड़ा उर्फ अनीश उरांव उर्फ लंबू और कैलाश उरांव शामिल हैं। मामले का खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि…
Read More
शराब घोटाले में बड़ा एक्शन, विनय चौबे समेत चार आईएएस सस्पेंड

शराब घोटाले में बड़ा एक्शन, विनय चौबे समेत चार आईएएस सस्पेंड

झारखंड में शराब घोटाले को लेकर राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए आईएएस अधिकारी विनय चौबे समेत चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. सस्पेंड होने वाले अन्य अधिकारियों में उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह, झारखंड राज्य बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक सुधीर कुमार दास और पूर्व महाप्रबंधक सुधीर कुमार शामिल हैं. इन सभी का निलंबन जेल भेजे जाने की तारीख से प्रभावी होगा। राज्य सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने इन अधिकारियों को 20 और 21 मई को गिरफ्तार किया था. इसके बाद इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. अब…
Read More