Crime

जंगल में पेड़ काटने के आरोप में एक गिरफ्तार 

जंगल में पेड़ काटने के आरोप में एक गिरफ्तार 

वन विभाग के बागडोगरा रेंज के वन कर्मियों ने बुधवार देर शाम अवैध रूप से जंगल में पेड़ काटने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम फोबिया अनुज खरिया ( 33) है। उसे गुरुवार को सिलीगुड़ी महाकमा अदालत में पेश किया गया। वन विभाग  सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति कल देर शाम बागडोगरा वन विभाग के टाइफू जंगल में साल का पेड़ काट रहा था। उसी समय वन विभाग के कर्मचारी  मौके पर पहुंचकर उस व्यक्ति को रंगेहाथ पकड़ लिया। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार आरोपी द्वारा काटे गए पेड़ का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 1 लाख 68 हजार…
Read More
लाखों रुपये के प्रतिबंधित पटाखे जब्त

लाखों रुपये के प्रतिबंधित पटाखे जब्त

सिलीगुड़ी महकमा अंतर्गत नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने काली पूजा से पहले लाखों रुपये के अवैध पटाखे जब्त किये हैं। मालूम हो कि ये प्रतिबंधित पटाखे नक्सलबाड़ी बाजार से बरामद किए गए। हालांकि खबर है कि इस घटना में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गौरतलब है काली पूजा व दीपावली से पहले पुलिस प्रशासन की ओर से अवैध पटाखे के खिलाफ जबरदस्त छापेमारी की जा रही है। इससे पहले भी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर काफी मात्रा में अवैध  पटाखे  जब्त किये। पुलिस सूत्रों के अनुसार अवैध पटाखे के खिलाफ पुलिस की छापेमारी जारी रहेगी। 
Read More
चोरी के 28 मोबाइल  के साथ दो गिरफ्तार 

चोरी के 28 मोबाइल  के साथ दो गिरफ्तार 

पुलिस ने चोरी के 28 मोबाइल फोन के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए मालदा जिले के इंग्लिशबाजार थाना क्षेत्र के कोटुआली ग्राम पंचायत के नौघर कालोनी क्षेत्र के निवासी पापाई दास उम्र (28) है. दूसरा आरोपी लव मंडल आयु (20) है। वह इंग्लिशबाजार नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 के सुकांतपल्ली इलाके का निवासी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मालदा शहर के सुकांतपल्ली इलाके में गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया. इनमें से दो के पास से नामी गिरामी कंपनियों के 28 मोबाइल बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों को…
Read More
गृहिणी का खून से लथपथ शव बरामद, इलाके में हड़कंप ,आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर 

गृहिणी का खून से लथपथ शव बरामद, इलाके में हड़कंप ,आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर 

इंग्लिश बाजार थाना क्षेत्र के गाबगाछी यदुपुर इलाके में घर से एक गृहिणी का खून से लथपथ शव मिलने से  पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया ।  पुलिस सूत्रों के मृत गृहिणी का नाम रिंकी शील मंडल (26) है। हत्या के आरोपी उसके पति का नाम छोटन मंडल बताया जा रहा है । परिवार व स्थानीय सूत्रों के अनुसार करीब कुछ साल पहले मालदा के कृष्णा पल्ली नेताजी कॉलोनी निवासी विपद शील की बेटी रिंकी शील को यदुपुर के छोटन मंडल के साथ शादी हुई थी। इस दम्पति का एक बच्चा भी है।…
Read More
11 जुआरी गिरफ्तार,10 हजार की बोर्ड मनी जब्त

11 जुआरी गिरफ्तार,10 हजार की बोर्ड मनी जब्त

दीपावली से पहले इस्लामपुर थाने की पुलिस ने जुए के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इस बीच उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के स्टेट फॉर्म कॉलोनी इलाके में पुलिस ने गुरुवार रात विशेष अभियान चलाकर 10 हजार रुपये के बोर्ड मनी के साथ 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया।  पुलिस सूत्रों के अनुसार स्टेट फ्रॉम कॉलोनी इलाके के  एक घर में कुछ लोग   जुआ खेल रहे थे। यह  गुप्त सूचना मिलने  के बाद पुलिस ने  घर में छापेमारी कर 10 हजार रुपये  बोर्ड मनी के साथ 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया . पुलिस ने इन सभी  गिरफ्तार…
Read More