Crime

बच्चा चोर गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, 1.80 लाख में बेच रहे थे मासूम को

बच्चा चोर गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, 1.80 लाख में बेच रहे थे मासूम को

हजारीबाग जिले में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक डेढ़ वर्षीय अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है और इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला एक जुलाई का है, जब महेश सोनी चौक के पास से एक बच्चा अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने बच्चे को आसपास काफी खोजा, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो छह जुलाई को थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। जांच के दौरान पुलिस को महेश सोनी चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों से अहम सुराग मिले।…
Read More
गश्ती टीम पर अपराधियों ने किया जानलेवा हमला, किया गया पुलिस को कुचलने का प्रयास

गश्ती टीम पर अपराधियों ने किया जानलेवा हमला, किया गया पुलिस को कुचलने का प्रयास

राजधानी राँची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में देर रात गश्ती के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया है। रात करीब 12:30 बजे पुराना विधानसभा मैदान में एक काले रंग की एसयूवी तेज रफ्तार में घुमाया जा रहा था। वाहन चालक गंदी-गंदी गालियां भी दे रहा था। जब गश्ती दल मौके पर पहुंचा और वाहन को रोका तो कार से चार युवक उतरे।पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर सभी युवक उग्र हो गए। पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख एएसआई अनिल कुमार राम ने पीसीआर-14 को बुलाया। पीसीआर-14 के पहुंचते ही एक युवक ने एएसआई अनिल…
Read More
चलती ट्रेन से पति ने पत्नी को दिया धक्का, एक साल पहले दोनों ने किया था प्रेम विवाह

चलती ट्रेन से पति ने पत्नी को दिया धक्का, एक साल पहले दोनों ने किया था प्रेम विवाह

जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के किरीगढा गांव के पास रेलवे लाइन पर एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाई गई। घायल महिला की पहचान खुशबू देवी के रूप में हुई है। वह पोल संख्या 124/2 और 124/4 के बीच स्थित एक नाले के पास पड़ी मिली। सुबह ड्यूटी के दौरान रेलवे कर्मी आकाश पासवान ने खुशबू को देखा और तुरंत आरपीएफ को सूचना दी। स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से 108 एंबुलेंस बुलाई गई और खुशबू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल रेफर…
Read More
नेत्रहीन नाबालिग से हैवानियत, पिता और भाईयों ने किया दुष्कर्म, मां बनी रही मूकदर्शक

नेत्रहीन नाबालिग से हैवानियत, पिता और भाईयों ने किया दुष्कर्म, मां बनी रही मूकदर्शक

राजधानी रांची में रिश्तों को शर्मसार और हैवानियत की हद पार करने वाला एक मामला सामने आया है। बरियातू इलाके में रिश्तों को तार-तार कर पिता और दो भाईयों ने नाबालिग नेत्रहीन के साथ तीन सालों तक दुष्कर्म किया। शर्म की बात ये है कि इस दौरान मां ने भी बेटी की जगह पति और बेटों का साथ दिया और बेटी का गर्भपात कराया। जानकारी मिलने के बाद बरियातू पुलिस तुरंत एक्शन में आई और पिता के साथ एक भाई और मां को अरेस्ट किया। दूसरा भाई राज्य के बाहर है, और वो फरार हो गया है। पुलिस इसको भी…
Read More
बीएसएनएल के एक्सचेंज ऑफिस से चार लाख के कार्ड और केबल की चोरी

बीएसएनएल के एक्सचेंज ऑफिस से चार लाख के कार्ड और केबल की चोरी

बीएसएनएल के कंदरी, मांडर स्थित मुख्य एक्सचेंज ऑफिस से चोरों ने चार लाख रुपये के कार्ड और केबल की चोरी कर ली।चोर चहारदीवारी में लगे लोहे के कंक्रीट तार को काटकर अंदर घुसे और मेन गेट का ताला तोड़कर सामान चुराकर फरार हो गए। जानकारी मिलने पर बीएसएनएल के एसडीओ प्रत्युष पाठक एक्सचेंज ऑफिस पहुंचे और चोरी हुए सामान की जांच की। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बीएसएनएल के एसडीओ ने बताया कि उन्हें सोमवार की रात 10 बजकर 48 मिनट पर इंटरनल एप के जरिए पता चला कि मांडर सहित इस एक्सचेंज से जुड़े 11 अन्य…
Read More