17
Dec
अध्यात्मिकता और संस्कृति को मनाने के एक अनुठे अवसर पर मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग के द्वारा भोपाल में आयोजित अन्तरराष्ट्रीय गीता महोत्सव ने बुधवार को “एक ही समय पर सबसे बड़े हिंदु ग्रन्थ पठन” के लिए गिनीज विश्व कीर्तिमान स्थापित किया| इस पहल का आयोजन भगवद्गीता की अजरामर शिक्षा के प्रसार को तथा मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने हेतु किया गया| बड़े कार्यक्रमों और कीर्तिमान स्थापन करने की पहलों के के मशहूर सलाहकार निश्चल बरोट की अगुवाई में इस गिनीज विश्व कीर्तिमान का आयोजन किया गया तथा उस पर क्रियान्वयन किया गया| उनके परिपूर्ण समन्वयन से…
