01
Aug
जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड ने अपनी तीन पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों का विलय सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। कंपनी की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, यह विलय 1 अगस्त 2026 से प्रभावी हो गया है। इसके साथ ही इन तीनों कंपनियों का अलग कानूनी अस्तित्व समाप्त हो गया है। कंपनी ने बताया कि नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई पीठ ने 2 जुलाई 2026 को इस विलय योजना को मंजूरी दी थी। बाद में 15 जुलाई 2026 को संशोधित आदेश जारी किया गया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए इन आदेशों की प्रमाणित प्रतियां रजिस्ट्रार…
